विज्ञापन
4 minutes ago

Devuthani Ekadashi 2026 LIVE: हिंदू धर्म में कार्तिक माह में आने वाली एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है. इसे देवउठनी, देवोत्थान और देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इस साल देवउठनी एकादशी आज यानी 20 नवंबर को मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है. इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. यहां जानिए देवउठनी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, भगवान विष्णु को जगाने की विधि, पूजा सामग्री, तुलसी विवाह की परंपरा और इस दिन क्या करें और क्या न करें.

देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. इस अवधि में सभी भक्त भगवान विष्णु की विधि-विधान से पुजा कर सकते हैं.

देवउठनी एकादशी कब है?

हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है. इसी दिन से विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. घरों में दीपक जलाए जाते हैं और शाम को भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा निभाई जाती है. इसके अलावा भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कि शुरुआत 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा. ऐसे में स्मार्त व्रत 20 नवंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा यानी देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devuthani Ekadashi, Devuthani Ekadashi 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com