विज्ञापन

DIY Hacks: फेंकिए मत सिलाई की बची हुई पुरानी कतरनें, दिवाली पर घर को सजाने के लिए बना लें ये 4 शानदार चीजें, जान लें कमाल के हैक्स

सिलाई से बची हुई कपड़ों की कतरनों का इस्तेमाल कर बेहद सुंदर होम डेकोर आइटम्स बनाए जा सकते हैं. आज हम आपको 4 DIY हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं.

DIY Hacks: फेंकिए मत सिलाई की बची हुई पुरानी कतरनें, दिवाली पर घर को सजाने के लिए बना लें ये 4 शानदार चीजें, जान लें कमाल के हैक्स
सिलाई की पुरानी कतरनों से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV (सांकेतिक तस्वीर)

Diwali Decor DIY Hacks: दिवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों ने घर में तैयारियां शुरू कर दी है. इस खास मौके पर घर को सजाने के लिए लोग तरह-तरह की सजावटी चीजें खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिलाई से बची हुई कपड़ों की कतरनों का इस्तेमाल करके भी बेहद सुंदर होम डेकोर आइटम्स बनाए जा सकते हैं. अगर आपके यहां भी सिलाई की कतरनें बची हुई हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको 4 ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पुरानी कतरनों को यूज कर दिवाली पर घर को सजाने के लिए शानदार चीजें बना सकते हैं. इसके लिए आपको बस थोड़ी सी मेहनत और क्रिएटिविटी की जरूरत होगी. इसकी जानकारी  आइए जानते हैं DIY हैक्स...

1. फैब्रिक बीड्स बनाएं

सबसे पहले बची हुई कपड़े की कतरनों और थोड़ा-सा फाइबर या कॉटन लें. कपड़े के टूकड़े में फाइबर भरकर उसे गोल आकार दें और सुई-धागे की मदद से अच्छी तरह बंद कर दें. इसके बाद गोल्डन गोटा-पट्टी या लेस लगाकर इसे सजाएं. तैयार फैब्रिक बीड्स बिल्कुल बाजार में मिलने वाले मोतियों जैसे दिखाई देते हैं और कई डेकोरेशन प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: कम घी-तेल में भी पूरी रात जलता रहेगा दिया, इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये हैक

2. बना लें खूबसूरत तोरण और लटकन

फैब्रिक बीड्स, छोटे मोती, बेल्स और कपड़े के गोल कटे हुए टुकड़ों की मदद से खूबसुरत लटकन बनाई जा सकती हैं. इन्हें एक धागे में पिरोकर रंग-बिरंगी तोरण तैयार करें. दिवाली पर मेन गेट की सजावट के लिए ये एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. ये तोरण काफी हल्की और वॉशेबल होती है. साथ ही इसे लंबे समय तक यूज किया जा सकता है.

3. बची हुई लेस से बनाएं सजावटी बेल्स

अगर आपके पास पुरानी साड़ियों या कपड़ों से निकली हुई लेस के छोटे-छोटे टुकड़े हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय सजावटी बेल्स बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए कार्ड शीट या बुकरम की मदद से कोन बनाएं और उस पर अलग-अलग डिजाइन की लैस चिपका दें. ऊपर से छोटे मिरर या मोती लगाकर इन्हें और खूबसूरती बनाया जा सकता है.

4. कपड़े की स्ट्रिप्स से बनाएं डमरू बीड्स

कार्डबोर्ड रोल और कपड़े की लंबी पट्टियों की मदद से डमरू आकार के सजावटी बीड्स तैयार किए जा सकते हैं. इसके लिए कपड़े की स्ट्रिप्स को रोल के चारों तरफ लपेटकर सुंदर फिनिशिंग दें और फिर गोटा-पट्टी से सजाएं. इनका इस्तेमाल डोर हैंगिंग, कैंडल होल्डर या अन्य डेकोरेशन आइटम्स में किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: गेंदे के पौधे पर सिर्फ पत्तियां आ रही हैं, फूल नहीं? घर की इन 3 चीजों से बनाएं खाद, भर-भर के खूब आएंगे फूल

यह भी पढ़ें: Winter Skin Care: ठंड में स्किन फटने और रूखी होने से बचाएंगे ये 5 उपाय, लेकिन भूलकर भी न करें ये 3 काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com