- प्रिंयका और अनन्या की तरह आप भी स्कर्ट सूट करें ट्राय
- स्कर्ट सूट को बनाएं अपना स्टेटमेंट लुक
- दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर से लें इंस्पीरेशन
Celebrity Style: ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें पैंट सूट पहनना पसंद है और बॉलीवुड स्टार्स के बखूबी बॉस लेडी की तरह पैंट सूट कैरी करने के बाद महिलाओं के बीच इसका क्रेज और भी बढ़ गया है. हालांकि, सभी बॉलीवुड डीवा ने हमेशा पैंट सूट के अपने वर्जन्स फैन्स को दिखाए हैं. और अगर आप भी हमारी तरह फैशन एंथुजिआस्ट हैं, तो आप जानते होंगे कि कब कौन सा फैशन ट्रेंड है.
हमने ब्लेजर जैकेट को टक्सीडो ड्रेस, क्रॉप्ड जैकेट, लॉन्ग ट्रैंच में बदलते हुए देखता है. और अब पैंट सूट का एक इंप्रूव्ड और नया वर्जन ट्रेंड कर रहा है और ये और कुछ नहीं बल्कि स्कर्ट सूट है. स्कर्ट सूट्स 90 के दशक में काफी पॉपुलर थे और अगर आपको ये याद नहीं है तो आप अपनी मां से इस बारे में पूछ सकते हैं. इस वजह से कहा जा सकता है पुराना फैशन एक बार फिर से लौट रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ऐसे में अनन्या पांडे (Ananya Panday) से बेहतर कौन सकता है. कुछ वक्त पहले ही अनन्या इस स्कर्ट ब्लेजर लुक में नजर आई थीं और उनके इस लुक को फैन्स ने काफी पसंद भी किया था.
वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तो अपने हर लुक से स्टेटमेंट बनाती हैं. ऐसे में उनके स्कर्ट सूट लुक को हम कैसे भूल सकते हैं.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी फैशन स्टाइल को लेकर हमेशा अपडेट रहती हैं और ऐसे में हम उनके उस लुक को कैसे भूल सके हैं, जिसमें वह चेकर्ड स्कर्ट और ट्रेंच जैकेट में नजर आई थीं.
सबसे आखिर में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हैं. सोनम कपूर फैशन की दुनिया में काफी मशहूर हैं और हमेशा अपनी डिफ्रेंट च्वॉइस के लिए सुर्खियों में रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं