Priyanka Nick Love Story: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी निजी और प्रोफेशल लाइफ को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने न सिर्फ उनके फैंस का दिल जीत लिया बल्कि पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ उनकी खूबसूरत लव स्टोरी (Priyanka Nick love Story) की शुरुआत को भी फिर से याद दिला दिया.
प्रियंका ने बताया कब हुई दोनों के प्यार की शुरूआत
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो मोंटाज शेयर किया, जिसमें निक जोनस के साथ बिताए गए कई खास पल दिखाई दिए. इस वीडियो में कपल के कई हॉलिडे, फैमिली छुट्टियों और अनमोल यादों की झलक देखने को मिली. पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने इमोशनल नोट लिखा है, जिसमें बतया कि कब उन्होंने निक को अपना नंबर दिया था. प्रियंका ने पोस्ट में लिखा कि ओह हां! मुझे याद है वो गर्मी, जब मैंने तुम्हें अपना नंबर दिया था... लगभग: गर्मी 2017 साउंड ऑन न्यू सॉन्ग आउट नाउ.
प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट
वह गोवा ट्रिप बहुत ही खास थी
प्रियंका का यह कैप्शन सीधे तौर पर साल 2017 की ओर इशारा करता है, जब दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे एक खूबसूरत रिश्ते में बदलने लगी थी. वीडियो में गोवा वेकेशन की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की गई , जिसमें प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और फैमिली के अन्य सदस्यों के साथ नजर आईं. इस पोस्ट पर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी रिएख्ट किया है. परिणीति ने कहा कि वाह, वह गोवा ट्रिप बहुत ही खास थी.
वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी से शुरू हुई लव स्टोरी जोधपुर में एक हुई
प्रियंका और निक की लव स्टोरी की शुरूआत फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी.जहां दोनों ने न्यूयॉर्क में साथ समय बिताया था. इसके बाद 2017 के मेट गाला इवेंट में दोनों का साथ पहुंचे थे. जहां इनके रिश्ते में बाते शुरू होने लगी लगी थी. इसके बाद जुलाई 2018 में निक जोनस ने प्रियंका को प्रपोज किया. इसके लिए उन्होंने प्रियंका के लिए परफेक्ट इंगेजमेंट रिंग चुनने के लिए लंदन में टिफनी एंड कंपनी का पूरा स्टोर ही बंद करा दिया था. दिसंबर 2018 में प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई.
ये Video भी देखें: दारू के नशे में टुन धर्मेंद्र की छाती पर रख दिया असली वाला शेर, फिर क्या हुआ?
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं