विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे सेलिब्रेट किया निक जोनस का 34वां बर्थडे, प्राइवेट जेट में सवार था पूरा परिवार, देखें Photos

निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और सेलिब्रेशन इतना पीसफुल और रिलैक्स्ड था कि देखकर आपका भी मन वेकेशन पर जाने का करेगा. अपनी बर्थडे वेकेशन की झलक निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की.

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे सेलिब्रेट किया निक जोनस का 34वां बर्थडे, प्राइवेट जेट में सवार था पूरा परिवार, देखें Photos
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ यूं मनाया निक जोनस का बर्थडे
Social Media
नई दिल्ली:

हॉलीवुड स्टार सिंगर और एक्टर निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस खास बर्थडे वीक की झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई. निक ने प्रियंका को डेडिकेट करते हुए एक पोस्ट लिखी. अपनी पत्नी को एक खूबसूरत बर्थडे वीक प्लान करने के लिए थैंक्यू कहा और साथ में कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. पहली तस्वीर में आप निक और प्रियंका को रोमांटिक पोज देते देख सकते हैं. अगली तस्वीर में दोनों गोल्फ खेलते दिख रहे हैं. इसके बाद आती है निक के बर्थडे केक की फोटो. इसके अलावा निक ने अपनी, अपनी बेटी मालती और अपने गेम टाइम की झलक दिखाई. 

निक की पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं लोग इस शानदार प्लानिंग के लिए प्रियंका की भी खूब तारीफ कर रहे हैं. वैसे बता दें कि लव बर्ड्स निक और प्रियंका के लिए ये कुछ नया नहीं. बर्थडे और एनिवर्सरी पर उनकी कई ऐसी प्लानिंग्स पब्लिक को रिलेशनशिप गोल्स देती ही रहती हैं. प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के बेहद करीब हैं और वे उनके साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. अभी कुछ समय पहले प्रियंका भारत आई हुई थीं तो उनके साथ निक और मालती भी थे. 

वर्कफ्रंट पर क्या है सीन?

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वे जल्द एस.एस.राजामौली की मचअवेटेड फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं. महेश बाबू और राजामौली के साथ प्रियंका की ये पहली फिल्म है. दर्शकों को इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं क्योंकि एक तो इसकी झलक पहले से ही एक्साइटमेंट बढ़ा चुका है. दूसरी बात ये कि दर्शक जानना चाहते हैं कि इस फिल्म की कहानी को किस तरह बुना गया है. इतना ही नहीं इस फिल्म को नितेश तिवारी की रामायण के लिए टक्कर भी माना जा रहा है हालांकि फिल्म की रिलीज डेट आसपास तक नहीं हैं. रामायण दिवाली 2026 के करीब रिलीज होने वाली है वहीं रामायण 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है. 

यह भी पढ़ें: 35 साल पुराना लता मंगेशकर का गाना, 4 मिनट 24 सेकेंड में लिए 40 हिट फिल्मों के नाम, सलमान-रवीना थे हीरो हीरोइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Movies, Nick Jonas, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com