Skin Care: चेहरे को स्क्रब करने का मतलब होता है त्वचा को एक्सफोलिएट करना. एक्सफोलिएशन से चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स निकलने लगती है. इसके अलावा, टैनिंग, वाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स और क्लोग्ड पोर्स को साफ करने के लिए भी चेहरे को एक्सफोलिएट (Exfoliate) किया जाता है. लेकिन, अक्सर स्क्रब करने में सबसे बड़ी गलती लोग यह कर देते हैं कि उनको पता ही नहीं होता कि चेहरा कितनी देर स्क्रब (Scrub) करना चाहिए और कितनी देर नहीं. बहुत लंबे समय तक अगर चेहरे को स्क्रब किया जाए तो त्वचा कट-फट सकती है, स्किन के बैरियर को नुकसान हो सकता है, स्किन डैमेज हो जाती है, चेहरे पर सूक्ष्म खरोंचे पड़ सकती हैं और स्किन पर चमक नहीं बल्कि बेजानपन नजर आने लगता है. जरूरत से ज्यादा देर स्क्रब करने पर त्वचा का रूखापन भी बढ़ता है. ऐसे में यह पता होना जरूरी है कि स्किन को एक मिनट स्क्रब करना चाहिए या फिर 5 मिनट या उससे ज्यादा. यहां जानिए स्क्रब करने की सही अवधि और स्क्रब करने से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे को कितनी देर करना चाहिए स्क्रब | For How Long Should You Scrub Your Face
अगर आप अपने चेहरे को स्क्रब करने के लिए फिजिकल एक्सफोलिएटर चुन रहे हैं, जैसे क्रीम या कोई पेस्ट, तो आपको अपना चेहरा एक से डेढ़ मिनट तक ही स्क्रब करना चाहिए. चेहरे पर स्क्रब को एक से डेढ़ मिनट मलें और फिर पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें. 4 से 5 मिनट तक स्क्रब करने की गलती ना करें इससे त्वचा को नुकसान पहुंचता है.
कहीं आपका पार्टनर भी तो आपसे नाखुश नहीं है, जानिए रिश्ते में बढ़ती दूरी के क्या होते हैं संकेत
हफ्ते में कितने दिन करें स्क्रबचेहरे को हफ्ते में एक बार स्क्रब किया जा सकता है या फिर ज्यादा से ज्यादा 2 बार. स्किन को इससे ज्यादा स्क्रब करने की जरूरत नहीं होती है. चेहरा स्क्रब करने पर बेहतर तरह से क्लेंज होता है और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को त्वचा सही तरह से सोख पाती है. लेकिन, बहुत ज्यादा बार स्क्रब करने से स्किन सेंसिटिव होकर डैमेज (Skin Damage) हो सकती है.
कितना स्क्रब इस्तेमाल करना चाहिएहथेली पर नहीं बल्कि स्क्रब को हमेशा उंगलियों की मदद से निकाला जाता है. आधी या एक उंगली के बराबर स्क्रब लें. इसे चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हाथों को घुमाते हुए पूरे चेहरे पर मलें.
तेज या धीमे कैसे करना चाहिए स्क्रबचेहरे को हमेशा हल्के हाथों से स्क्रब करना चाहिए. स्क्रब ऐसा चुनें जिसके ग्रेन्यूल्स बेहद छोटे हों. बड़े ग्रेन्यूल्स वाले स्क्रब से त्वचा को नुकसान हो सकता है. स्क्रब को धीमे हाथों से चेहरे पर मलकर धो लें. इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर स्किन स्क्रब से इरिटेट हो रही है तो चेहरे को स्क्रब नहीं करना चाहिए. किसी तरह की चोट या एक्टिव एक्ने पर भी स्क्रब करने से परहेज करना चाहिए.
ये ज़ुल्फ अगर खुल्के गाना बनाना क्यों था संगीतकार रवि के लिए चैलेंजिंग | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं