अपने घर को साफ और चमकदार रखने के लिए हम रोज झाड़ू-पोछा लगाते हैं. लेकिन कई बार पोछा लगाने के बाद फर्श साफ दिखने के बजाय उल्टा गंदा दिखने लगता है. सारे फर्श पर पूछे की सफेद लकीरें और निशान नजर आने लगते हैं. इतना ही नहीं, फर्श चिपचिपा भी महसूस होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आइए जानते हैं पोछा लगाने के बाद जमीन पर लकीरें क्यों बन जाती हैं, साथ ही जानेंगे हमेशा साफ पोछा लगाने का आसान सीक्रेट-
पोछा लगाने के बाद फर्श पर क्यों बनते हैं निशान?
इसके पीछे दो आम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं-
नंबर 1- पोछे का गंदा होनाफर्श पर निशान बनने की सबसे बड़ी वजह गंदा पोछा हो सकता है. समय के साथ पोछे में धूल, मिट्टी और चिकनाई जमा होने लगती है. ऐसे में जब हम एक ही पोछे को लंबे समय तक ठीक से साफ किए बिना इस्तेमाल करते रहते हैं, तो उससे चिकनाई के निशान फर्श पर रहने लगते हैं और पोछा लगाने के बाद फर्श पर लकीरें दिखाई देने लगती हैं. इसलिए समय-समय पर पोछे की भी सही से सफाई करना जरूरी है.
नंबर 2- पानी में ज्यादा क्लीनर डालनाइसके अलावा कई लोग सोचते हैं कि पोछे के पानी में जितना ज्यादा डिटर्जेंट या फ्लोर क्लीनर डालेंगे, फर्श उतना ही साफ होगा. लेकिन ऐसा नहीं है, उल्टा पानी में ज्यादा क्लीनर डालने से फर्श पर साबुन की परत जम सकती है. सूखने के बाद यही परत सफेद निशान और लकीरों जैसी दिखाई देने लगती है, साथ ही इससे फर्श चिपचिपा भी हो जाता है. इसलिए पोछे के पानी में बहुत ज्यादा क्लीनर या डिटर्जेंट डालने से बचें. एक रूम के लिए 4 से 5 चुटकी डिटर्जेंट काफी होता है.
गंदे-चिकने पोछे को साफ कैसे करें?अगर आपका पोछा पुराना है या बहुत ज्यादा गंदा-चिकना हो गया है, तो इसे साफ करने के लिए-
- सबसे पहले एक बड़ा प्लास्टिक बैग लें.
- अब, पोछे को इस बैग के अंदर रख दें और थोड़ा सा पानी डालें.
- पोछे के ऊपर एक स्कूप कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट डालें.
- इसके बाद थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड डालें.
- अब, बैग का मुंह अच्छी तरह बांध दें और इसे करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
- 30 मिनट बाद पोछे को बैग से बाहर निकालें और साफ पानी से भरी बाल्टी में अच्छी तरह धो लें.
इस तरीके से पोछे में जमा सारी गंदगी और चिकनाई निकल जाती है.
पोछा लगाते समय इन बातों का भी रखें ध्यानफर्श पर निशान न बनें, इसके लिए पोछे को हर बार इस्तेमाल करने के बाद अच्छी तरह धोएं. साथ ही, गंदा पानी बदलते रहें और फर्श पर जरूरत से ज्यादा पानी न डालें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप हमेशा साफ पोछा लगा पाएंगे और आपका घर हमेशा क्लीन लगेगा.
यह भी पढ़ें- तुलसी के पौधे को कितनी देर धूप में रखना चाहिए?गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया तुलसी के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं