Dark Neck: गर्दन पर कालापन नजर आना एक ऐसी दिक्कत से जिससे बहुत से लोगों को दोचार होना पड़ता है. गर्दन पर कई बार हाइपरपिग्मेंटेशन हो जाती है, कई बार गर्दन धूप के कारण काली (Black Neck) पड़ती है जिससे टैनिंग नजर आने लगती है, वहीं अक्सर ही मैल जमने से भी गर्दन पर कालापन नजर आता है. जिन लोगों के बाल हमेशा खुले रहते हैं या छोटे होते हैं उन्हें भी गर्दन की ऐसी दिक्कतों से दोचार होना पड़ता है. वहीं, पसीना बहुत ज्यादा आता है और धूल-मिट्टी उड़कर गर्दन पर जमती है तो उससे भी गर्दन डार्क नजर आने लगती है. ऐसे में घर की ही कुछ चीजें गर्दन को साफ करने में अच्छा असर दिखाती हैं. यहां दिए एक भी नुस्खे को आजमाने पर आपकी डार्क नेक की दिक्कत दूर हो जाएगी.
कहीं आपका पार्टनर भी तो आपसे नाखुश नहीं है, जानिए रिश्ते में बढ़ती दूरी के क्या होते हैं संकेत
गर्दन का कालापन कैसे दूर करें | How To Remove Neck Darkness
नींबू और गुलाबजलएंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर नींबू गर्दन के कालेपन को छुड़ा सकता है. नींबू में ऐसे एजेंट्स होते हैं जो त्वचा की टैनिंग को कम करते हैं. गर्दन पर लगाने के लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस (Lemon Juice) और गुलाबजल लेकर मिला लें. रूई की मदद से इस मिश्रण को गर्दन पर मलें और 15 से 20 मिनट के बाद धोकर हटा लें. गर्दन चमक जाएगी. इस मिश्रण को हफ्ते मे 2 से 3 बार लगाकर देखा जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं जो पिग्मेंटेशन (Pigmentation) को दूर करने में खासतौर से असरदार होते हैं. आलू के रस को त्वचा पर नींबू के रस के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है. एक कटोरी में आलू का रस निकालें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें. इस मिश्रण को गर्दन पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. कुछ दिन के इस्तेमाल से ही असर नजर आने लगेगा.
कॉफी का पेस्टब्राउन कॉफी गर्दन की डार्कनेस को कम कर सकती है. कॉफी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं और कई ऐसे तत्व भी जो त्वचा के लिए फायदेमंद भी. कॉफी में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर रखने के 10 से 15 मिनट बाद धोकर हटाएं. हफ्ते में एक बार इस पैक को गर्दन पर लगाया जा सकता है.
लगाएं उबटनकाली गर्दन पर घर पर बने इस उबटन का अच्छा असर दिखता है. उबटन बनाने के लिए दही, हल्दी, नींबू का रस और बेसन लेकर मिला लें. इस उबटन को गर्दन पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. इससे गर्दन का कालापन कम होता है, स्किन का टेक्सचर बेहतर होता है और त्वचा मुलायन बनती है.
ये ज़ुल्फ अगर खुल्के गाना बनाना क्यों था संगीतकार रवि के लिए चैलेंजिंग | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं