Healthy Foods: खानपान अगर सही ना हो तो पाचन पर प्रभाव पड़ता है. खाने-पीने की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनसे पेट में आयदिन गड़बड़ी होने लगती है. कुछ चटपटा हो, मिर्च मसाले वाला हो या फिर तला-भुना, पेट तुरंत खराब हो जाता है और पेट में गैस (Gas) या एसिडिटी बनने लगती है. हर दूसरे दिन पेट संबंधी दिक्कतें (Stomach Problems) होना पाचन बिगड़ने का संकेत भी हो सकता है. यहां जानिए ऐसे कौनसे फूड्स हैं जिन्हें खाने पर पेट अच्छा रहता है और पेट में गड़बड़ी नहीं होती रहती. इन चीजों को खाने पर पाचन सुधर जाता है.
खराब ब्लड सर्कुलेशन होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, जानिए कारण और बचाव भी
अच्छे पाचन के लिए फूड्स | Foods For Better Digestion
सौंफब्लोटिंग (Bloating) या पेट फूलने की दिक्कत से लेकर एसिडिटी को ठीक करने में भी सौंफ का असर देखा जा सकता है. सौंफ खाने पर पेट की सेहत अच्छी रखती है. यह पेट को ठंडक तो देता ही है साथ ही पाचन को बेहतर बनाने में असरदार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाचन सुधारने में दही के फायदे भी देखे जा सकते हैं. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट को दुरुस्त रखते हैं. दही को सादा भी खा सकते हैं या फिर इसका रायता बनाकर भी सेवन किया जा सकता है.
अदरकपेट की दिक्कतों में अदरक (Ginger) रामबाण साबित होता है. इसके सेवन का तरीका भी बेहद आसान है. अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर डेढ़ कप पानी मिलाकर उबाल लें. इसे कप में छानें और इस अदरक वाली चाय को पिएं. स्वाद के लिए इसमें हल्का शहद या नींबू का रस भी डाला जा सकता है.
चिया सीड्सपाचन को अच्छा रखने के लिए रोजाना चिया सीड्स का सेवन भी कर सकते हैं. ये बीज फाइबर से भरपूर होते हैं. पेट की दिक्कतों को दूर करने में फाइबर का बेहद अच्छा असर दिखता है. फाइबर के अलावा चिया सीड्स में गट फ्रेंडली बैक्टीरिया भी होते हैं.
सेबफाइबर से भरपूर सेब (Apple) भी सेहत के लिए कमाल का साबित होता है. सेब का असर पाचन को सुधारने में खासतौर से नजर आता है. सेब खाने पर कब्ज की दिक्कत दूर होती है और दस्त से भी छुटकारा मिल जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं