Fruits For Weight Loss: मोटापा आज के समय में हर दूसरे शख्स की परेशानी बन चुका है. इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट सबसे अहम कारण हैं. हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि खानपान में सुधार कर मोटापे से छुटकारा भी पाया जा सकता है. खासकर कुछ फल ऐसे होते हैं, जो शरीर की चर्बी घटाने में बहुत मदद करते हैं. ये फल हेल्दी भी होते हैं और पेट को भरा रखते हैं, जिससे बार-बार भूख भी नहीं लगती है. यहां हम आपको 10 ऐसे ही फलों के बारे में बता रहे हैं.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
दरअसल, फिटनेस कोच विमल राजपूत ने 3 महीने में करीब 9 किलो वजन कम किया है. विमल ने ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इन फलों की लिस्ट शेयर की है. अपनी पोस्ट में फिटनेस कोच बताती हैं, कुछ खास फल खाने से पेट की चर्बी जल्दी कम होती है. ये फल न सिर्फ फैट बर्न करते हैं, बल्कि पाचन भी ठीक रखते हैं और शरीर को ताकत भी देते हैं.
वेट लॉस के लिए खाना शुरू कर दें ये 10 फल
नंबर 1- ग्रेपफ्रूट (Grapefruit)फिटनेस कोच के मुताबिक, ग्रेपफ्रूट शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे बॉडी ज्यादा कैरोली बर्न करती है और इस तरह वेट लॉस में मदद मिलती है.
नंबर 2- बेरीज (Strawberry, Blueberry, Raspberry)विमल राजपूत बताती हैं, बेरीज में नेचुरल शुगर की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. फाइबर लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, इससे आपको बार-बार भूख का एहसास नहीं होता है. यानी आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं और इस तरह आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है.
नंबर 3- सेब (Apple)सेब में भी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है.
नंबर 4- एवोकाडो (Avocado)एवोकाडो में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो पेट की चर्बी घटाने में मदद करते हैं.
नंबर 5- तरबूज (Watermelon)तरबूज पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और इंफ्लेमेशन कम होती है.
नंबर 6- अनानास (Pineapple)अनानास में ब्रोमेलिन नाम का एक एंजाइम होता है, जो पाचन ठीक करता है और पेट की सूजन कम करता है. फिटनेस कोच वेट लॉस के लिए इस फल को सबसे ज्यादा फायदेमंद बताती हैं.
नंबर 7- कीवी (Kiwi)कीवी में भी फाइबर ज्यादा होता है. आप इस फल को अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं.
नंबर 8- संतरा (Orange)संतरा कम कैलोरी वाला फल है, जिसमें विटामिन C होता है और ये फैट बर्न में मदद करता है.
नंबर 9- अनार (Pomegranate)ये फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो सूजन कम करता है और चर्बी घटाने में मदद करता है.
नंबर 10- नाशपाती (Pear)इन सब से अलग फिटनेस कोच नाशपाती खाने की सलाह देती हैं. इसमें भी फाइबर अच्छा होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है.
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और खासकर पेट की चर्बी से परेशान हैं, तो इन फलों को रोजाना अपने खाने में शामिल करें. ये नेचुरल, हेल्दी और टेस्टी होते हैं. साथ में रोज नियमित एक्सरसाइज से आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं