गर्मियों के मौसम में अक्सर घर की दीवारों या छतों पर शिकार की तलाश में गिरगिट रेंगते हुए घर के अंदर आ जाते हैं. घर के अंदर आते ही अचानक से गिरगिट की बनावट को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. हालांकि, गिरगिट आमतौर पर इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता और न ही ये सांप की तरह जहरीले होते हैं. लेकिन इनका घर में रहना किसी को पसंद नहीं आता है. अगर आपके घर में भी गिरगिट घुस आया है तो डरने या उसे लाठी-डंडे से मारने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप बिना हाथ लगाए कुछ तरीकों से उन्हें सुरक्षित तरीके से घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
रंग बदलने से लगता है डर
अगर गिरगिट की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत उसका महौल के हिसाब से रंग बदलना होता है. जब गिरगिट घर के अंदर आता है तो पर्दे, सोफे या दीवारों के रंग में ऐसा घुल-मिल जाता है कि इसे ढूंढना मुश्किल हो जाता है. लोग अक्सर डर के मारे इसे मारने की कोशिश करने लगते हैं. यह तरीका बिलकुल ठीक नहीं है. इसके अलावा, गिरगिट हमारे इकोसिस्टम का एक जरूरी हिस्सा है और यह घर के छोटे-मोटे कीड़े-मकोड़ों, मच्छरों और मक्खियों को खााकर एक तरह से हमारी मदद ही करता है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी

गिरगिट को भगाने के लिए क्या जलाएं?
गिरगिट को लेकर कई मिथक है कि इसको भगाने के लइए गोबर के उपले, कपूर, गुग्गल या लहसुन-प्याज के छिललके जलाने की सलाह कई जगह दी जाती है. लेकिन यह कई हद तक ठीक नहीं है. अगर आप अपने घर में किसी प्रकार का धुआ करते हैं तो आपके घर में आग लगने की संभावना बड़ जाती है. अगर आपको गिरगिट को बचाना है तो इन सबकाा इस्तेमाल बिलकुल भी ना करें.
घर में गिरगिट न आए इसके लिए क्या करें
अगर आपके घर में बार-बार गिरगिट आ रहा है तो सबसे पहले खिड़कियों पर बारीक जाली लगा दें. दरवाजों के नीचे की खाली जगह और दीवारों में मौजूद दरारों बिलकुल बंद कर दें, जिससे छोटे जीव घर के अंदर न आ पाए. साथ ही गिरगिट आमतौर पर कीड़े-मकोड़े खाते हैं. इसलिए घर के अंदर मच्छर, पतंगे और कीड़े आने से रोक दें. साथ ही घर के अंदर साफ-सफाई व्यवस्था बनाएं रखें. अगर आपके घर में गममले है तो उनके आसपास भी सफाई व्यवस्था को बनााएं रखें. अगर आपके घर में गिरगिट किसी प्रकार आ जाता है तो इसके खुद से पकड़ने से बचें और घर में छोटे बच्चों को दूर रखें.

घर में लगाएं सर्पगंधा जैसे पौधे
सोशल मीडिया पर ऐसा मिथक है कि कुछ सर्पगंधा पौधे है जिनसे गिरगिट दूर रहते हैं. इसके लिए आाप लहसुन, लौंग, दालचीनी के तेल या सर्पगंधा जैसे पौधों घर में लगाा सकते हैं. हालांकि यह बाात एक मिथक है इसका सही प्रमाण नहीं है. इसलिए इन्हें पक्का बचाव माानने की कोई जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें- दीवाली पर दरवाजे के गंदे हैंडल कैसे साफ करें? घर बनाएं डोर क्लीनर से मिनटों में हो जाएंगे नए जैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं