Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर ऐसी कंडीशन है जिसमें धमनियों से रक्त बहने का प्रवाह अत्यधिक तेज होता है. यह एक कार्डियोवस्कुलर कंडीशन है जिसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं. हाई ब्लड प्रेशर से दुनियाभर के अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. यदि समय रहते हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम ना की जाए तो जान जाने तक का खतरा रहता है. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (High BP) की दिक्कत होती है उन्हें अपने खानपान पर खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. जरूरत से ज्यादा नमक या मसाले वाला खाना खासतौर से ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है. ऐसे में यहां जिन पत्तों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जा रही है उन्हें ब्लड प्रेशर कम करने के लिए खाया जा सकता है. ये पत्ते हैं अंजीर के पत्ते. अंजीर और उसके पत्ते (Fig Leaves) किस तरह ब्लड प्रेशर में सहायक साबित होते हैं जानें यहां.
बालों की काया पलट कर सकता है यह लाल रंग का फूल, जानिए Hair Growth के लिए कैसे करें इस्तेमाल
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ब्लड प्रेशर मैनेज करने के लिए अंजीर के पत्ते | Fig Leaves For Managing Blood Pressure
अंजीर के पत्ते ब्लड प्रेशर कम करने में आयुर्वेदिक नुस्खे की तरह असर दिखाते हैं. इन पत्तों में एंटी-डायबेटिक और ट्राइग्लाइसेराइड-लोअरिंग गुण पाए जाते हैं. ब्लड प्रेशर मैनेज करने के लिए अंजीर के पत्ते खाए जा सकते हैं. इन पत्तों की चाय बनाकर पीना खासतौर से फायदेमंद साबित होता है. अंजीर के पत्तों की चाय बनाने के लिए इन पत्तों को पानी में डालकर तकरीबन 15 मिनट उबालें और फिर छानकर चाय की तरह चुस्कियां लेते हुए पिएं.

Photo Credit: iStock
अंजीर भी आता है कामब्लड प्रेशर की दिक्कत में अंजीर के फल को भी खाया जा सकता है. अंजीर खाने में मीठा फल होता है जिसमें फाइबर की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है. अंजीर के सेवन से पाचन भी बेहतर होता है और इसका असर कब्ज की दिक्कत दूर करने में भी नजर आता है. वहीं, इस फल में कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है.
डीके पब्लिशिंग हाउस की हीलिंग फूड्स बुक के अनुसार, ताजा और सूखे अंजीर (Dry Figs) में पौटेशियम होता है जो मसल्स और नर्व्स की फंक्शनिंग, शरीर में फ्लुइड्स लेवल और हार्ट रेट रेग्युलेट करने में कारगर है. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत में अंजीर फायदेमंद साबित होते हैं.
हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए सूखे अंजीर को रातभर भिगोकर रखें और सुबह उठकर खा लें. सूखे अंजीर को पानी में भिगोकर खाने पर शरीर को पोषक तत्व भी बेहतर मिल सकेंगे. इन्हें ओट्स के साथ भी खाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
सारा अली अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके पर : "हम एक देश हैं, हम सभी में एक जैसी भावनाएं हैं"NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं