Hair Care: बालों का झड़ना ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. ना सिर्फ बालों को झड़ना (Hair Fall) बल्कि बालों का ना बढ़ना भी मुसीबत का सबब बन जाता है. ऐसे में अक्सर लोग घरेलू उपायों की तरफ बढ़ते हैं जिनसे बालों को भरपूर पोषण मिले, बालों की सेहत ठीक रहे और हेयर ग्रोथ में भी मदद मिल सके. गुड़हल के फूल से भी कई घरेलू नुस्खे तैयार किए जाते हैं. गुड़हल का फूल बालों को एक नहीं कई फायदे देता है. इस फूल में पाए जाने वाले अमीनो एसिड्स और फ्लेवेनॉइड्स बालों को बढ़ाने में मददगार होते हैं. इसके साथ ही, यह बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. इस फूल के इस्तेमाल से सफेद बालों की दिक्कत भी दूर रहती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बाल बढ़ाने के लिए गुड़हल का फूल | Hibiscus Flower For Hair Growth
बालों को लंबा बनाने के लिए और हेयर ग्रोथ बूस्ट करने के लिए गुड़हल के फूल को कई तरह से लगाया जा सकता है. यहां गुड़हल के फूल से कुछ ऐसे नुस्खे तैयार करने का तरीका बताया जा रहा है जो बालों के लिए कमाल के साबित होते हैं.

हेयर ग्रोथ के लिए घर पर ही गुड़हल का तेल (Hibiscus Oil) बनाया जा सकता है. इस तेल को बनाने के लिए आपको 8 से 10 गुड़हल के पत्ते और 4 से 5 गुड़हल के फूल लेने होंगे. दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब तकरीबन 100 मिलीलीटर नारियल का तेल लेकर गर्म करें और उसमें गुड़हल के पेस्ट को मिला लें. तेल पक जाने के बाद आंच से उतार लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
गुड़हल का हेयर मास्कझड़ते बालों की दिक्कत कम करने के लिए गुड़हल का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए गुड़हल के पत्तों को पीसकर प्याज के रस (Onion Juice) के साथ मिला लें. इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट बालों पर लगाए रखने के बाद धोएं.

Photo Credit: iStock
गुड़हल का पानीबालों को बढ़ाने और उनमें चमक लाने के लिए गुड़हल का पानी लगाया जा सकता है. इस पानी को बनाने के लिए एक चौथाई कप गुड़हल के सूखे हुए फूलों को डेढ़ कप पानी में मिलाकर पका लें. इसमें एक चम्मच ग्लिसरिन और एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालें. आप किसी एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में रखें और हफ्ते में 2 से 3 बार बालों पर इस्तेमाल करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं