Healthy Seeds: हमारी रसोई खजाने का पिटारा कहलाती है. इसमें खाने की ऐसी कितनी ही चीजें हैं जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देती हैं और इन्हीं चीजों में शामिल हैं मेथी के दाने. मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) पीले रंग के होते हैं और इन्हें खासतौर से तड़का और छौंका लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. मेथी में नियासिन, पौटेशियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी समेत आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट भी इन दानों को खानपान का हिस्सा बनाने की सलाह देती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे मेथी के दानों को खानपान का हिस्सा बनाने के फायदों के बारे में बता रही हैं.
अगर आपकी नाक के ऊपर भी दिखने लगी है लकीर तो छोड़ दें यह एक काम, डर्मेटोलॉजिस्ट ने दी सलाह
मेथी के दानों के फायदे | Benefits Of Fenugreek Seeds
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इन छोटे से मेथी के दानों के सेवन से सेहत को बड़े फायदे मिलते हैं. मेथी के दाने (Methi Seeds) खाए जाएं तो इनसे डायबिटीज मैनेज करने में मदद मिलती है क्योंकि ये दाने फाइबर से भरपूर होते हैं और खाना खाने के बाद ग्लूकोज के स्पाइक को रोकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मेथी के दानों का सेवन करने पर आपको लंबे और घने बाल मिल सकते हैं. ये दाने बालों को पहले से कई ज्यादा चमकदार बना देते हैं. इनसे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्कैल्प तक ऑक्सीजन बेहतर तरह से सप्लाई हो पाता है.
मेथी के दानों का एक फायदा यह भी है कि ये दाने लैक्टेटिंग या ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली माओं के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इन दानों से ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन बेहतर होता है और बच्चे को भी ज्यादा दूध मिल जाता है.
ये भी हैं फायदे
- आमतौर पर मेथी के दानों के और भी कई फायदे बताए जाते हैं. मेथी के दाने पानी में भिगोकर इस पानी को पीने पर मेंस्ट्रूअल क्रैंप्स यानी पीरियड्स में होने वाले क्रैंप्स से भी छुटकारा मिलता है.
- वजन को सामान्य बनाए रखने के लिए भी मेथी के दाने खाए जा सकते हैं. फाइबर से भरपूर होने के चलते मेथी के दाने लंबे समय तक पेट को भरे होने का एहसास देते हैं. इससे क्रेविंग्स कम होती हैं और बार-बार कुछ खाने का मन नहीं करता है. ऐसे में वेट मैनेजमेंट (Weight Management) के लिए मेथी के दानों को खाया जा सकता है या इन दानों का पानी बनाकर पी सकते हैं.
- मेथी के दाने हार्मोनल बैलेंस में भी मदद करते हैं. खासतौर से महिलाओं को इन दानों का फायदा मिलता है.
- इन दानों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. मेथी के दाने एंटी-ऑक्सीडेंट्स के भी अच्छे स्त्रोत हैं जिनसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स दूर रहते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं