Skin Care: नाक के ऊपर लकीर पड़ना ऐसी दिक्कत है जो कई लोगों को परेशान करती है. कई बार व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि किस तरह और कैसे यह लकीर बनना शुरू हुई लेकिन यह लकीर बढ़ते-बढ़ते गहराती जाती है और स्किन का ही हिस्सा लगने लगती है. यह लकीर (Nose Crease) नाक के बीचों-बीच चौड़ाई में दिखना शुरू होती है. डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निशिता रंका के अनुसार इस लकीर के पड़ने की वजह लोगों के द्वारा की जाने वाली एक आम सी गलती है. डॉ. निशिता अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर ही इस तरह के स्किन से जुड़े टिप्स साझा करती रहती हैं. यहां जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट का इन लकीरों के बारे में क्या कहना है.
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया किस तरह तेल लगाने पर बढ़ने लगते हैं बाल, फ्री में ले लीजिए एक्सपर्ट की सलाह
नाक पर गहरी लकीरें दिखने की वजह | Causes Of Dark Lines On Nose
नाक पर लकीर पड़ने को मेडिकल टर्म में ट्रानवर्स नेजल क्रीज कहा जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि नाक पर इन लकीरों के पड़ने का कारण एलर्जी जैसे, खांसी, जुकाम और बार-बार छींकना भी हो सकता है. इसके अलावा, सबसे बड़ी वजह है जुकाम लगने पर या नाक साफ करने पर हथेली से नाक को ऊपर की तरफ मोड़ना, धकेलना या रगड़ना. नाक को ऊपर की तरफ धकेलने से ही नाक पर लकीर दिखने लगती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इन लकीरों से छुटकारा पाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) कहती हैं कि आपको 3 जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. आपको पहली चीज यह करनी है कि किसी एलर्जी स्पेशलिस्ट को दिखाएं और एलर्जी का टेस्ट कराएं. दूसरा काम यह करें कि नाक साफ करने के लिए नाक को ऊपर की तरफ ना धकेलें. ऐसा करना ही नाक पर लकीर पड़ने की सबसे बड़ी वजह होता है. तीसरा काम आप यह कर सकते हैं कि डीप पिग्मेंटिंग एजेंट्स जैसे रात में ग्लाइकॉलिक एसिड और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
डर्मेटोलॉजिस्ट की सुझाई इन बातों को ध्यान में रखकर नाक पर पड़ने वाली लकीरों से छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन, सबसे जरूरी है कि नाक पर इन लकीरों को पड़ने ही ना दिया जाए. इसके लिए नाक को ऊपर की तरफ रगड़ने से परहेज करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Monsoon Diet: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मॉनसून में कैसा होना चाहिए खानपान | MonsoonNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं