Facial side effects : फेशियल स्किन पर टाइटनेस (skin tightening) और ग्लो लाने के लिए कराया जाने वाला एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है. इसलिए महिलाएं और लड़कियां हर महीने कराती हैं. इससे चेहरे पर जमी गंदगी आसानी से निकल आती है जिससे चेहरे पर निखार आता है. आपको बता दें फेशियल आइडियली 1 महीने पर कराना चाहिए, इससे पहले कराने पर आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है. ऐसे में इस आर्टिकल में जानेंगे आखिर जल्दी-जल्दी फेशियल कराने से क्या साइडइफेक्ट्स हो सकते हैं, ताकि आप एहतियात बरतें और चेहरे की खूबसूरती फीकी न पड़े...
ब्लड शुगर नॉर्मल होने पर दवा बंद करना सही है या गलत, एक्सपर्ट से जानिए इस सवाल का जवाब
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फेशियल कराने के नुकसान - Facial side effects
फेशियल के दौरान स्किन पर अलग-अलग प्रोडक्ट्स अप्लाई किए जाते हैं. जिससे चेहरे पर एलर्जी (alergie) हो सकती है. वहीं, जो लोग पहली बार यह ट्रीटमेंट ले रही हैं, उन्हें स्ट्रॉन्ग केमिकल वाली क्रीम के इस्तेमाल से बचना चाहिए. यह अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करिए. नहीं तो फिर आपकी त्वचा की स्थिति खराब हो सकती है.
बार-बार फेशियल कराने से ओपन पार्स में गंदगी जमा होने लगती है और एक्ने ब्रेकआउट (acne breakout) की परेशानी बढ़ सकती है. वहीं, यह कराने से स्किन का नैचुरल मॉइश्चराइज कम होने लगता है और फेश पर ड्राइनेस आ जाती है.
इसके अलावा आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो फिर मसाज हल्के हाथों से ही कराएं क्योंकि इससे आपकी स्किन रेड हो सकती है और यह स्किन इंफेक्शन (skin infection) का भी खतरा बढ़ा सकती है.
फेशियल कराने के फायदे - Facial benefits
आप अगर फेशियल महीने डेढ़ महीने पर कराती हैं, तो फिर आपकी स्किन पर टाइटनेस और चमक दोनों ही बरकरार रहेगी. इससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा. इससे डेड स्किन सेल्स बाहर आ जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा जीवंत हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं