Cholesterol Diet: खानपान में जरूरत से ज्यादा तेल वाले, मसालेदार या तले-भुने फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाया जाए तो कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है. शरीर में दो तरह का कॉलेस्ट्रोल होता है, एक अच्छा और एक बुरा. अच्छे कॉलेस्ट्रोल को एचडीएल (HDL) कहते हैं और बुरा कॉलेस्ट्रोल एलडीएल कहलाता है. जब बुरा कॉलेस्ट्रोल लेवल्स बढ़ने पर यह चिंता भी बढ़ जाती है कि कहीं इससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी ना बढ़ने लगें. इसपर मेडिकल न्यूट्रिशनिस्ट और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट जितेंद्र सिंह का कहना है कि कॉलेस्ट्रोल लेवल्स बढ़ने पर कुछ आम बातों को ध्यान में रखा जाए तो समस्या जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ती है.
हाई कॉलेस्ट्रोल को मैनेज करने के तरीके | Ways To Manage High Cholesterol
एक्सपर्ट का कहना है कि कॉलेस्ट्रोल शरीर के लिए अच्छा है लेकिन दिक्कत तब आती है जब शरीर में कॉलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने लगती है. कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए डाइट में बदलाव करना जरूरी है. एनिमल फूड्स, पैकेट वाले फूड्स और ज्यादा तली-भुनी चीजों को खानपान से हटा दें. इसके अलावा, एक्सपर्ट जैतून के सिरके (Olive Cider Vinegar) का सेवन करने की सलाह देते हैं. जैतून के सिरके को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर सुबह और शाम किया जा सकता है. जैतून के सिरके से हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने लगता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि सब्जियों का जूस पीने और एक्सरसाइज को जीवनशैली का हिस्सा बनाने से भी हाई कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जैतून के सिरके के फायदे
- जैतून के सिरके में विटामिन ई होता है जोकि एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है. इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम और सोडियम होता है.
- जैतून का सिरका दिल की दिक्कतों को दूर करने में खासा असर दिखाता है. इस सिरके से एलडीएल लेवल्स कम होते हैं और अच्छा कॉलेस्ट्रोल बढ़ने में मदद मिलती है. जैतून का सिरका रक्त धमनियों में जमे हुए एक्सट्रा कॉलेस्ट्रोल की परत को हटा देता है.
- जैतून के सिरके का सेवन करने पर स्किन और बालों को भी इसके फायदे मिल सकते हैं.
- ग्लूकोज और ब्लड शुगर लेवल्स को नियमित करने में भी जैतून के सिरके का असर नजर आता है.
- 1-2 चम्मच भरकर ऑलिव ऑयल को एक गिलास पानी में भरकर पिया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Monsoon Diet: न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया मॉनसून में कैसा होना चाहिए खानपान | MonsoonNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं