International Self Care Day 2024: सेल्फ केयर यानी स्व-देखभाल का मतलब होता है अपने ऊपर ध्यान देना. व्यक्ति अक्सर ही बाहर के कामकाज और दूसरों की देखरेख के बारे में इतना सोच लेता है कि खुद की सुध लेना भूल जाता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्व-देखरेख दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है. हर साल 24 जुलाई के दिन अंतरराष्ट्रीय स्व-देखरेख दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने की शुरूआत साल 2011 में हुई थी. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों का उनकी सेहत, देखभाल और हेल्थ मैनेजमेंट की तरफ ध्यानकेंद्रित करना और बढ़ावा देना है. इस दिन अलग-अलग लोकल और अंतरराष्ट्रीय ऑर्गेनाइजेशन सेल्फ केयर (Self Care) से लोगों को अवगत कराने के लिए सेल्फ केयर वर्कशॉप्स होस्ट करते हैं, ब्लॉग्स लिखे जाते हैं, पोस्टकार्ड्स डिसप्ले किए जाते हैं, रैली होती है और कई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए जाते हैं. यूं तो हमेशा ही व्यक्ति को सेल्फ केयर करनी चाहिए, लेकिन सेल्फ केयर पर ध्यान ना देने पर शरीर ऐसे संकेत देने लगता है जो यह बताते हैं कि आपके लिए सेल्फ केयर करना जरूरी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सेल्फ केयर कब बेहद जरूरी है
- जब हर बात पर इरिटेशन होने लगे तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको सेल्फ केयर पर ध्यान देने की जरूरत है. जब व्यक्ति जरूरत से ज्यादा इमोशनली एग्जॉस्टेड फील करने लगता है तो ऐसे में शांत होकर सेल्फ केयर पर ध्यान देना जरूरी होता है.
- नींद पूरी करने के बाद भी अगर हर समय थकान महसूस होती है तो यह भी शरीर का एक संकेत (Sign) हो सकता है कि आपको रिलैक्स करने की जरूरत है. खुद के लिए अलग से समय निकालें और शरीर को आराम करने का मौका दें.
- किसी चीज पर ध्यानकेंद्रित ना कर पाने का कारण यह हो सकता है कि आपका ध्यान अलग-अलग चीजों की तरफ जा रहा है और शायद आप काम के बीच में उलझ गए हैं.
- किसी से बात करने का मन ना करना या फिर हमेशा अकेले रहने की इच्छा भी संकेत हो सकता है कि आपको सेल्फ केयर पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे आप अच्छा महसूस कर सकें. कई बार व्यक्ति इतना इमोशनली ड्रेंड (Emotionally Drained) महसूस करने लगता है कि उसका लोगों से मन उठने लगता है. इस स्थिति में खुद को इमोशनली स्ट्रोंग करना, खुद पर ध्यान देना, अपनी भावनाओं को समझना और खुद को समय देना बेहद जरूरी होता है.
- व्यक्ति जब मन से और शरीर से थका हुआ महसूस करता है तो यह एक संकेत होता है कि व्यक्ति को सेल्फ केयर पर ध्यान देने की जरूरत है. कई बार शरीर के अलग-अलग हिस्से में दर्द या पेट से जुड़ी समस्याएं भी सेल्फ केयर की जरूरत की तरफ इशारा करती हैं.
- रोजाना 30 मिनट वॉक करके या एक्सरसाइज करके
- दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर
- नींद पूरी करके
- कम से कम स्क्रीन टाइम
- किताबें पढ़कर
- गार्डन या पार्क में जाकर वॉक करके
- चैरिटी का काम करके
- गाने सुनकर
- रिलैक्सिंग एक्टिविटीज जैसे योगा या मेडिटेशन करके
- पर्सनल हाइजीन मेंटेन करके
- पजल्स सॉल्व करके
- कुछ ना कुछ नया सीखकर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित से(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं