White Hair Remedies: बाल उम्र बढ़ने के कारण भी सफेद होते हैं और बहुत से लोगों को वक्त से पहले भी बालों के सफेद होने की दिक्कत से दोचार होना पड़ता है. ऐसे में अक्सर ही सफेद बालों (White Hair) से छुटकारा पाने की कोशिश की जाती है. लोग अधिकतर डाई के इस्तेमाल से सफेद बालों से निजात पाने की कोशिश करते हैं और बालों को रंगकर काला करते हैं. लेकिन, यह लंबे समय तक कारगर नहीं होता है और लगातार केमिकल का इस्तेमाल बालों को डैमेज करने वाला साबित होता है. ऐसे में घर की कुछ चीजें बेहद काम आती हैं. यहां ऐसे ही एक मसाले का जिक्र किया जा रहा है जो नेचुरल डाई की तरह असर दिखाता है. यह मसाला है कलौंजी. बालों पर कलौंजी (Kalonji) का एक नहीं बल्कि कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है और यह बालों को काला करने में मदद करता है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सफेद बाल काले करने के लिए कलौंजी | Kalonji To Darken White Hair
कलौंजी के छोटे-छोटे दाने कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किए जाते हैं. इन्हें सब्जियों में डाला जाता है, दाल तड़के में इनका इस्तेमाल होता है और मछली बनाने में भी यह काम आते हैं. कलौंजी के दानों के कई फायदे भी हैं. कलौंजी एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है और बालों को नुकसान पंहुचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर कर सकता है. सफेद बालों के लिए निम्न तरह से कलौंजी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

नसों में जमे गंदे कॉलेस्ट्रोल को बाहर निकाल देंगी ये 5 चीजें, खानपान में शामिल करके देख लीजिए असर
कलौंजी और मेहंदीसफेद बालों पर कलौंजी और मेहंदी का हेयर मास्क (Hair Mask) बनाकर लगाया जा सकता है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में मेहंदी (Mehendi) पाउडर मिलाएं. अब इसमें कलौंजी के बीजों का पिसा हुआ पाउडर डाल लें. पानी के साथ पेस्ट बनाकर इसे बालों पर तकरीबन एक घंटे लगाए रखने के बाद धो लें. बाल काले होते नजर आने लगेंगे.
कलौंजी का तेलबालों की रंगत बेहतर करने में कलौंजी के तेल के भी कई फायदे नजर आते हैं. कलौंजी का तेल बाजार से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा नारियल के तेल में कलौंजी डालकर उबालने पर जो तेल तैयार हो उसे हर दूसरे या तीसरे दिन बालों पर लगाया जा सकता है. इस तेल से बालों की मालिश करने पर बाल अंदरूनी रूप से स्वस्थ बनते हैं और सफेद बाल धीरे-धीरे काले (Black Hair) होने लगते हैं. जिन लोगों के इक्के-दुक्के बाल ही सफेद हैं उनके लिए यह नुस्खा बेहद कारगर साबित हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं