Hair Care: बालों का सफेद होना ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग प्रभावित होते हैं. उम्र बढ़ने का साथ भी बाल सफेद होते हैं तो कई बार कम उम्र में ही बालों में सफेदी नजर आना शुरू हो जाती है. इसके अलावा, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, धूप में जरूरत से ज्यादा रहना और बालों की सही तरह से देखरेख ना करने पर बालों की रंगत फीकी पड़ने लगती है और बाल सफेद (White Hair) नजर आने लगते हैं. ऐसे में अगर आपको भी अपने सिर पर सफेद बाल नजर आने लगे हैं और आप चाहते हैं कि ग्रे हेयर (Grey Hair) रिवर्स हो जाएं यानी फिर से काले हो जाएं तो इसके लिए डॉक्टर उपासना वोहरा की बताई सलाह काम आ सकती हैं. डॉ. उपासना का कहना है कि सिर्फ 2 चीजों के सेवन से ग्रे हेयर रिवर्स हो सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सफेद बाल कैसे होंगे काले | How To Reverse Grey Hair
सफेद बालों को रिवर्स करने के लिए डॉक्टर उपासना का कहना है कि 2 महीने एक सिंपल से रूटीन को आजमाने पर बाल एकबार फिर काले होने लगते हैं. इसके लिए बाजार से हरा धनिया (Coriander) लेकर आएं और उसे ग्राइंडर में डालकर पीसें. मुट्ठीभर धनिया के साथ 4 आंवला का जूस (Amla Juice) बनाकर रोजाना सुबह पिएं. डॉक्टर का कहना है कि 2 या 3 दिन इस जूस से शरीर डिटॉक्स होगा जिसके कारण दस्त की दिक्कत हो सकती है. लेकिन, आने वाले 2 महीनों में आपको दिखेगा कि आपके सफेद बाल काले होने लगेंगे और बाकी बाल सफेद नहीं होंगे.
ये टिप्स भी आ सकते हैं काम
- डॉक्टर के बताए तरीकों के अलावा भी ऐसे कई नुस्खे हैं जो सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं. बालों के सफेद होने की एक बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना है. इसीलिए स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें. जब स्ट्रेस यानी तनाव कम होगा तो बालों की सफेदी भी कम होने लगेगी.
- रोजाना 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज करने पर भी बालों की सफेदी कम होती है. सफेद बालों को रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए. इससे ब्लड शुगर लेवल्स मेंटेन होने में भी मदद मिलती है.
- अपनी डाइट में फॉलिक एसिड, विटामिन बी5, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, जिंक और विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स क शामिल करें.
- रोजाना पूरी नींद लेना भी जरूरी है. नींद की कमी से भी बालों पर असर पड़ता है. ऐसे में पूरी और चैन की नींद यानी 7 से 9 घंटे की नींद रोजाना लेने पर बालों की सफेदी कम हो सकती है.
- बालों को धूम्रपान से नुकसान होता है. ऐसे में धुम्रपान की वजह से बाल सफेद (Safed Baal) हो सकते हैं. स्मोकिंग छोड़ने पर बालों की सफेदी दूर हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं