Skin Care: चेहरे पर एक्ने ब्रेकआउट्स या पिंपल्स किसी को भी और कभी भी हो सकते हैं. इन मुहांसों के अंदर पस भी जमा हुआ होता है जो कई-कई दिनों तक सफेद और फूला हुआ नजर आता है. ऐसे में ऑफिस जाना या किसी फंक्शन वगैरह में जाने से भी हिचकिचाहट होने लगती हैं. इन पिंपल्स (Pimples) या एक्ने को रातभर में कम करने के लिए पिंपल पैचेस लगाए जाते हैं जो पिंपल्स से पस को खींच लेते हैं. लेकिन, आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि रसोई का एक ऐसा मसाला है जो बिल्कुल पिंपल पैच (Pimple Patch) की तरह काम करता है और फुंसियों से पस को सोखकर उनके आकार को कम करता है. इस मसाले के इस्तेमाल से पिंपल्स रातभर में कम हो जाते हैं. इस नुस्खे को शेयर किया है आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने. डॉ. ऐश्वर्या कहा कि इस आयुर्वेदिक नुस्खे का इस्तेमाल करके आप केमिकल वाले पिंपल पैचेस को भूल जाएंगे. यह मसाला है जायफल. जानिए इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं और किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पिंपल्स कम करने के लिए जायफल | Nutmeg To Reduce Pimples
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कि जायफल (Nutmeg) के इस्तेमाल से पिंपल्स सूख जाते हैं और हीलिंग स्पीड बढ़ जाती है. इससे एक्ने स्कार्स हल्के पड़ने में भी असर दिखता है. इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले जायफल को तोड़ें और पीसकर पाउडर बना लें. अब इस पाउडर में पानी या फिर दूध डालकर पेस्ट बना लें.
अगर मुहांसे लाल हैं तो जायफल का पेस्ट बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल करें. इससे इंफ्लेमेशन कम होती है और सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. अगर मुहांसे पस वाले हैं और उनमें सूजन है तो पानी के साथ पेस्ट तैयार करें.
इन बातों का रखें खास ख्याल
जायफल का पेस्ट मुहांसों पर लगाने से हल्की जलन महसूस हो सकती है क्योंकि यह मुहांसों को सुखाने का काम करता है. लेकिन, अगर जलन जरूरत से ज्यादा हो तो चेहरा धोकर साफ कर लें और बर्फ लगा लें. अगर जलन ज्यादा ना हो और बर्दाश्त करने लायक हो तो इस पेस्ट को रातभर पिंपल्स पर लगाकर रखें. इसे पूरे चेहरे पर लगाकर रखने के बजाय स्पॉट ट्रीटमेंट की तरह इस्तेमाल करें.
ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम- मुहांसे कम करने के लिए नीम का फेस पैक (Neem Face Pack) भी चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए नीम को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं. नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने को कम करने में फायदा दिखाते हैं.
- एलोवेरा जैल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे पिंपल्स पर लगाने से सूजन कम होती है.
- हल्दी और चंदन के पेस्ट से भी पिंपल्स कम होने में फायदे नजर आते हैं. हल्दी और चंदन का पेस्ट आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है और तकलीफ को कम करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं