When Not to eat Garlic: लहसुन लगभग हर भारतीय रसोई में पाया जाता है. खाने का जायका बढ़ाने से अलग लहसुन को सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. हालांकि, अगर ठीक तरीके से लहसुन का सेवन न किया जाए, तो ये फायदे नुकसान में भी बदल सकते हैं. खासकर कुछ चीजों के साथ लहसुन का सेवन गंभीर परेशानियों को बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स से-
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दरअसल, फेमस आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में डॉक्टर ने 3 ऐसी चीजों का जिक्र किया है, जिनके साथ लहसुन खाना खतरनाक हो सकता है. खासकर ऐसा करने से आपके लिवर और पाचन पर बेहद खराब असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं ये 3 चीजें क्या हैं और क्यों एक्सपर्ट इनके साथ लहसुन को नहीं खाने की सलाह देते हैं.
इन चीजों के साथ न खाएं लहसुननंबर 1- रक्त पतला करने वाली दवाओं के साथ (Blood-Thinning Medications)
डॉक्टर जैदी बताते हैं, लहसुन में प्राकृतिक रूप से रक्त को पतला करने वाले गुण होते हैं. ऐसे में अगर आप खून को पतला करने वाली किसी तरह की कोई दवाएं ले रहे हैं, तो लहसुन का अत्यधिक सेवन रक्तस्राव का खतरा बढ़ा सकता है. एक अध्ययन में पाया गया कि लहसुन के साथ इन दवाओं का सेवन करने से खून बहने का जोखिम बढ़ सकता है. इसलिए, अगर आप ऐसी दवाएं ले रहे हैं, तो इनके साथ लहसुन का सेवन भूलकर न करें.
नंबर 2- शराब के साथ (Alcohol)डॉक्टर के मुताबिक, शराब से पहले या बाद में लहसुन खाने से लिवर पर प्रभाव पड़ सकता है. लहसुन में मौजूद यौगिक और शराब का संयोजन लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है, साथ ही पाचन में समस्याएं पैदा कर सकता है. शराब के साथ लहसुन का सेवन करने से पेट में जलन, अपच, एसिड रिफ्लक्स जैसी कई पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, इन दोनों का एक साथ सेवन करने से बचना चाहिए.
ग्रीन टी के साथ (Green Tea)इन सब से अलग डॉक्टर ग्रीन पीने से पहले या इसके कुछ देर बाद तक भी लहसुन न खाने की सलाह देते हैं. डॉक्टर जैदी बताते हैं, लहसुन और ग्रीन टी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन दोनों को साथ में लेने से बचना चाहिए. ग्रीन टी में कैफीन और अन्य सक्रिय यौगिक होते हैं, जो लहसुन के साथ मिलकर पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकते हैं. दोनों में मौजूद कंपाउंड एक साथ मिलकर पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट में असुविधा हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं