Weight Loss Drink: मोटापा आज के समय में ज्यादातर लोगों की समस्या बन चुका है. हर उम्र के लोग शरीर पर बढ़ते फैट से परेशान हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए कोई आसान, नेचुरल और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगर हो सकता है. यहां हम आपको एक खास ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे रोज सुबह खाली पेट पीने से आपको शरीर पर बढ़ते फैट को कम करने में मदद मिल सकती है. इस ड्रिंक के बारे में डॉक्टर हंसाजी के नाम से मशहूर योग गुरु हंसा योगेंद्र ने बताया है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हंसा योगेंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे बताती हैं, 'वेट लॉस करने के लिए मेटाबॉलिज्म का बूस्ट होना जरूरी है. वहीं, सुबह उठते ही जो चीज हम खाते या पीते हैं, वो मेटाबॉलिज्म पर सीधा असर करती है. यानी वेट लॉस के लिए आप किसी ऐसी चीज का सेवन कर सकते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करे, इससे आप दिनभर में ज्यादा कैलोरी बर्न करेंगे और आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी.'
खाली पेट पिएं ये खास ड्रिंक
डॉक्टर हंसाजी बताती हैं, रोज सुबह जीरे के पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है. हालांकि, बेहतर नतीजों के लिए आप पानी में जीरे से अलग और भी कुछ चीजें मिला सकते हैं.
कैसे तैयार करें ड्रिंक?- इसके लिए हंसाजी 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मेथी को रातभर तीन कप पानी में भिगोने की सलाह देती हैं.
- सुबह पानी में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी, 3-4 तुलसी की पत्तियां और आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें.
- इसे 5-7 मिनट तक उबालें और फिर छान लें.
- हल्का ठंडा होने पर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं.
- इतना करते ही आपकी ड्रिंक तैयार हो जाएगी. इसे सुबह खाली पेट पिएं और बाकी बचा हुआ पानी दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके लें.
योग गुरु बताती हैं, जीरे में पाए जाने वाले तत्व जैसे थाइमोल और क्यूमिन एल्डिहाइड पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं, जिससे भोजन तेजी से पचता है और शरीर में फैट जमा नहीं होता है. इसके अलावा इस ड्रिंक में मौजूद बाकी चीजें आपके शरीर के अंदरूनी सिस्टम को बेहतर बनाती हैं. नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीने से इंफ्लेमेशन कम होती है, भूख पर नियंत्रण रखता है, पाचन सुधारता है और फैट मेटाबॉलिज्म तेज होता है.
कितने दिनों में दिखेगा असर?- हंसाजी के मुताबिक, अगर आप इस उपाय को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो आपको 3-4 हफ्तों तक में ही अपने वजन में साफ फर्क महसूस होने लगेगा.
- वहीं, अगर आप इस ड्रिंक के साथ सुबह के समय थोड़ी देर योग करते हैं, प्रोसेस्ड फूड और शुगर से परहेज रखते हैं और दिन में हल्की सैर करते हैं, तो इसके नतीजें और भी जल्दी नजर आ सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं