- सेहत बनाए रखती हैं दालें.
- पाचन रहता है दुरुस्त.
- इन्हें डाइट का हिस्सा बनाना है आसान.
Stomach Health: खानपान में दालों का बड़ा महत्व है. एक पूरी पौष्टिक थाली उसे ही कहा जाता है जिसमें रोटी, सब्जी और दाल होती है. बच्चे हों या बड़े सभी को खूब दाल खाने की सलाह दी जाती है. इसकी एक वजह दालों (Pulses) का अनेक गुणों से भरपूर होना भी है. वहीं, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर दालें सेहत को भी तरह-तरह से फायदा पहुंचाती हैं. अगर आप पेट की सेहत और पाचन (Digestion) सुधारने के लिए दालों का सेवन करना चाहते हैं तो यहां बताई दालों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पेट के लिए अच्छी दालें | Pulses For Healthy Stomach
मूंग दालपाचन के लिए भी और पेट की गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए भी मूंग की दाल को खाया जा सकता है. यह दाल रंग में हरे रंग की होती है. आप इसे छिलके के साथ भी खा सकते हैं और छिलका उतारकर भी. मूंग की दाल में प्रोटीन, फाइबर, फैट और कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है. इसे वजन कम (Weight Loss) करने के लिए भी सबसे अच्छी दालों की गिनती में रखा जाता है.
मसूर की दाल
अगर आप मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाली और वजन को घटाने वाली दाल ढूंढ रहे हैं तो मसूर की दाल आपके लिए बढ़िया रहेगी. इस दाल में कई एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करते हैं. इसके अलावा यह प्रोटीन और फाइबर की भी अच्छी स्त्रोत है. पेट के साथ-साथ इसे हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए भी खाया जा सकता है.
उड़द दाल काले रंग की दिखाई देती है और आमतौर पर इसे चने की दाल के साथ खाया जाता है. इसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं. वहीं, इसे खाने पर इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन (Gut Health) दुरुस्त होता है और स्किन को भी फायदा मिल सकता है. जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है वो इस दाल को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकते हैं.
- अपने खानपान में दालों को शामिल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं. दालों में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जिस चलते इन्हें खाने पर लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है.
- दालों में मैग्नीशियम, जिंक और पौटेशियम जैसे तत्न भी पाए जाते हैं.
- कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी दालों को अच्छा माना जाता है.
- इन्हें रोजाना खाने के अलग-अलग तरीके हैं. आप इन्हे चावल में डाल सकते हैं, दाल (dal) के परांठे बना सकते हैं, अंकुरण कर सकते हैं या फिर इन्हें पीसकर चटनी बनाई जा सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं आलिया भट्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं