दिवाली पर घर को रोशनी से सजाने के लिए लोग मिट्टी के दीये जलाते हैं. पूजा के समय से लेकर घर के दरवाजे, आंगन और बालकनी तक दीये सजाए जाते हैं. लेकिन कई बार हवा चलने या बत्ती ठीक से न होने की वजह से दीये बार-बार बुझने लगते हैं. ऐसे में लोगों को बार-बार दीया जलाना पड़ता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा तरीका बताया जा रहा है, जिससे दीये को लंबे समय तक जलाए रखने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इस तरीके को अपनाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.
दीये को लंबे समय तक जलाने के लिए क्या करें
इंस्टाग्राम पर वायरल टिप्स के अनुसार, सबसे पहले एक मिट्टी का दीया लें. उसमें रूई की बत्ती रखें और जरूरत के हिसाब से तेल डाल दें. इसके बाद बत्ती के ऊपरी हिस्से पर नेल पॉलिश लगाने की बात कही जा रही है. दावा है कि ऐसा करने से दीया तेल खत्म होने तक जलता रह सकता है. हालांकि, यह तरीका कितना काारगर है ये तो इसके इस्तेमाल पर ही होगा. दीीया जलाने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है.
क्या बत्ती पर नेल पॉलिश लगाना सुरक्षित है
बता दें कि नेल पॉलिश में ऐसे रसायन और सॉल्वेंट हो सकते हैं जो ज्वलनशील होते हैं. ऐसे में जलने वाले दीये की बत्ती पर नेल पॉलिश लगाना सूरक्षित विकल्प नहीं माना जा सकता है. आग के संपर्क में आने पर इससे खतरा बढ़ सकता है. अगर आाप दिवाली पर दीये को लंबे समय तक जलाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि बत्ती और तेल का सही इस्तेेमाल करें. दीये में जरूरत से ज्यादा तेल न भरें और उसे ऐसी जगह रखें जहां हवाा का तेज झोंका न आए.
ये भी पढ़ें- क्या मनी प्लांट हमेशा के लिए पानी में उग सकते हैं? जानिए मनी प्लांट लगाने के आसान टिप्स और ट्रिक्स
दीये को बार-बार बुझने से कैसे बचाएं
दीये को जलाने से पहले उसकी बत्ती को सही तरीके से रखें. बत्ती का बहुत ज्यादा हिस्सा बाहर निकलने पर वह तेजी से जल सकती है. वहीं, बहुत छोोटी बत्ती होने पर दीया ठीक से नहीं जलता है. दीये को किसी स्थिर और सममतल जगह पर रखें. हवा से बचाने के लिए सुरक्षित दीया जाली का इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रखें कि जलते हुए दीये को पर्दे, कपड़े, कागज या सजावटी सामान के पास न रखें. दीये को रातभर जलता छोड़ने के बजाय समय-समय पर उसकी निगरानीी करें. दिवाली की रोशनी खूबसूरत तभी है, जब घर में सुरक्षाा का भी पूरा ध्यान रखा जाए.
ये भी पढ़ें- शॉपिंग के बाद कपड़ों पर सिक्योरिटी टैग लगा रह जाए तो क्या करें? जानिए हटाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं