विज्ञापन

जिंदगी में खुश रहना है? समझिए ‘ढाई सुख’ का सिंपल लेकिन असरदार फॉर्मूला

Dhai Sukh Kya Hai: बुजुर्गों के मुंह से सुनते चले आ रहे “ढाई सुख” की अवधारणा भी इसी सच्चाई को सरल तरीके से समझाते हैं.

जिंदगी में खुश रहना है? समझिए ‘ढाई सुख’ का सिंपल लेकिन असरदार फॉर्मूला
सेहत का ढाई सुख क्या है? जानिए क्यों इसे जीवन का असली धन माना जाता है?

Dhai Sukh Kya Hai: जिंदगी में सुख की परिभाषा अक्सर अलग-अलग लोगों के लिए अलग होती है, लेकिन पुरानी मान्यता है कि इंसान की खुशहाली कुछ बुनियादी चीजों पर टिकी होती है. बुजुर्गों के मुंह से सुनते चले आ रहे “ढाई सुख” की अवधारणा भी इसी सच्चाई को सरल तरीके से समझाते हैं. इसका मतलब यह है कि अगर किसी व्यक्ति के पास स्वस्थ शरीर, अच्छी नींद और जरूरत भर के संसाधन मौजूद हैं, तो वह एक संतुलित और स्थिर जीवन जी सकता है. लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग इस बात को भूलकर केवल पैसा कमाने की दौड़ में भाग रहे हैं. इसी अंधी दौड़ में कई लोग तो सेहत जैसे बुनियादी चीज की भी अनदेखी कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है जीवन का ढाई सुख | What Are The 'Two and a Half Joys' of Life?

पहला सुख: निरोगी काया

इसमें कोई शक नहीं कि सबसे बड़ा सुख है स्वस्थ शरीर. अगर शरीर फिट है तो इंसान किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है, लेकिन अगर सेहत बिगड़ जाए तो पैसा, रिश्ते और आराम सब बेकार लगने लगते हैं. यही वजह है कि कहा जाता है, “स्वास्थ्य ही असली धन है.”
निरोगी रहने के लिए रोजाना एक्टिव रहना, एक्सरसाइज करना, संतुलित डाइट लेना और अच्छी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है. छोटी-छोटी हेल्दी आदतें जैसे समय पर खाना, पर्याप्त पानी पीना और स्ट्रेस कंट्रोल करना लंबे समय तक शरीर को मजबूत बनाए रखते हैं.

दूसरा सुख: अच्छी नींद

अच्छी और पूरी नींद शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है. अगर आप रोजाना करीब 7 घंटे की क्वालिटी स्लीप लेते हैं तो शरीर खुद को रिपेयर करता है और दिमाग भी बेहतर काम करता है. नींद के दौरान बॉडी में कई जरूरी प्रोसेस होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और आपको एनर्जेटिक बनाए रखते हैं. नींद की कमी से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

आधा सुख: धन और संसाधन

बचा हुआ “आधा सुख” वह है जो आपकी बेसिक जरूरतें पूरी करता है, जैसे पैसा, घर, कपड़े और भोजन. ये चीजें जरूरी हैं, लेकिन इनका महत्व तभी है जब आपके पास पहले दो सुख मौजूद हों. आजकल लोग इसी “आधे सुख” के पीछे भागते हुए अपने शरीर और नींद दोनों को नजरअंदाज कर देते हैं. यही सबसे बड़ी गलती बन जाती है, क्योंकि अगर सेहत और नींद खराब हो जाए तो बाकी सारी सुविधाएं भी अपनी अहमियत खो देती हैं.

यानी साफ है कि असली अमीरी सिर्फ पैसों से नहीं, बल्कि अच्छी सेहत और सुकून भरी नींद से तय होती है. अगर ये दो चीजें आपके पास हैं, तो बाकी “आधा सुख” अपने आप आसान हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: घर में अचानक दिखें ये 5 चीजें? समझ जाएं, आसपास हो सकता है सांप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com