Cracked Heels Remedies: पानी में जरूरत से ज्यादा पैरों को रखने पर, एड़ियों की त्वचा ड्राई होने पर और डेड स्किन सेल्स जमने पर एड़ियां फटने लगती हैं, एड़ियां सूखी होकर ड्राई हो जाती हैं तो दरार पड़ने लगती है. यह दरार कई बार इतनी गहरी होती है कि त्वचा के अंदर तक नजर आती हैं. ऐसे में इन दरारों को समय से ना भरा जाए तो दिक्कत जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है, इसीलिए फटी एड़ियों (Cracked Heels) को भरने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानिए घर के ऐसे कौनसे नुस्खे हैं जिन्हें आजमाने पर फटी एड़ियों की दिक्कत दूर होती है. इन नुस्खों को आजमाना आसान है और इनका असर भी तेजी से नजर आता है. साथ ही, स्किन डॉक्टर से जानिए किस तरह फटी एड़ियों (Fati Ediyo) की दिक्कत से बचा जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
फटी एड़ियों के घरेलू नुस्खे | Cracked Heels Home Remedies
सरसों का तेल और हल्दीसरसों के तेल (Mustard Oil) को फटी एड़ियों पर लगाया जाए तो इससे त्वचा को मॉइश्चराइजिंग और सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं. सरसों के तेल को हल्का गर्म करें और इसमें चुटकीभर हल्दी मिला लें. अब इस तेल को रात के समय एड़ियों पर लगाकर सो जाएं. कुछ दिन लगातार इस्तेमाल करने पर एड़ियों का फटना कम होने लगेगा.
पका हुआ केलापका हुआ पीला केला भी एड़ियों के फटने की दिक्कत से छुटकारा दिला सकता है. केले (Banana) में मौजूद विटामिन स्किन को हाइड़्रेटेड भी रखते हैं और एड़ियों की ड्राइनेस कम होती है. इस्तेमाल के लिए 2 केले लेकर अच्छे से पीस लें. इसे एड़ियों समेत पूरे पैर पर लगाकर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धोकर हटा लें. कुछ दिन इस्तेमाल करने पर एड़ियों के फटने की दिक्कत पूरी तरह दूर हो जाएगी.
स्किन डॉक्टर ने दिए टिप्सअपने इंस्टाग्राम अकाउट से नैशनल अवॉर्ड विनिंग डर्मेटोलॉजिस्ट ने फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं. ड्रमेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) का इंस्टाग्राम पर drsu.official नाम से अकाउंट हैं.
स्किन डॉक्टर कहती हैं कि एड़ियों के फटने की दिक्कत दूर करने के लिए उन क्रीम्स का इस्तेमाल करें जिनमें यूरिया प्लस सेलिसिलिक एसिड या फिर यूरिया प्लस लैक्टिक एसिड हो. इस तरह की क्रीम एड़ियों की डेड स्किन सेल्स को हटाकर फ्लेकीनेस कम करती हैं. साथ ही, इससे स्किन मॉइश्चराइज भी होती है. 2 से 3 हफ्तों के लिए क्रीम को दिन में 2-3 बार लगाया जा सकता है.
हल्के गर्म पानी में काला नमक डालकर दिन में कम से कम 10 मिनट तक पैर डुबोकर रखें. क्रीम लगाएं और फिर पेट्रोलियजम जैली लगाकर कंफर्टेबल जुराब पहनकर रहें. इससे स्किन की हाइड्रेशन बढ़ती है और एड़ियों की दिक्कत कम होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं