Constipation Diet: कब्ज पेट और आंतों से जुड़ी ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है. इस दिक्कत में मल (Stool) कड़ा हो जाता है और घंटों तक बाथरूम में बैठे रहने पर भी व्यक्ति फ्रेश नहीं हो पाता है. खानपान में फाइबर की कमी, पर्याप्त मात्रा में पानी ना पीना और गलत जीवनशैली कब्ज (Kabj) होने का कारण बनती है. ऐसे में रसोई की कुछ चीजों का सेवन कब्ज से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित होता है. यहां जानिए क्या खाने पर कब्ज से मिल सकता है छुटकारा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कब्ज के घरेलू उपाय | Constipation Home Remedies
उम्र बढ़ने के साथ ही कब्ज जैसी पेट संबंधी दिक्कतें भी बढ़ जाती हैं. अगर आप प्रोसेस्ड फूड्स का अत्यधिक सेवन करते हैं, जरूरत से ज्यादा हाई फैट फूड्स खाते हैं, कोल्ड ड्रिंक्स या कॉफी तो पीते हैं लेकिन शरीर में पानी की कमी है और एक्सरसाइज या बिल्कुल हिलना-डुलना नहीं करते हैं तो आपको कब्ज की दिक्कत हो सकती है.
दूध में घी डालकर पीनाकब्ज से परेशान व्यक्ति दूध में घी (Ghee) डालकर पी सकते हैं. घी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में असरदार है. इन दोनों को साथ मिलाकर पीने पर पेट में खाने की चिकनाहट बढ़ती है जिससे मलत्याग आसानी से होने लगता है. रात के समय आप गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पी सकते हैं.

आंवला जूस कब्ज से निजात दिलाने में असरदार है. इसके सेवन के लिए एक गिलास पानी में 2 से 3 चम्मच आंवले का रस (Amla Juice) मिलाएं और पी लें. सुबह खाली पेट इसे पीना फायदेमंद होता है.
दही और अलसी के बीचदही में प्रोबायोटिक्स यानी फ्रेंडली बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन को बेहतर करने में असर दिखाते हैं. वहीं, अलसी के बीज सोल्यूबल फाइबर के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन्हें साथ खाने पर मल का भार बढ़ता है और मलत्याग करना आसान हो जाता है. एक कटोरी दही (Curd) में अलसी के बीज मिलाकर खा सकते हैं.

हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रूसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकोली कब्ज की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित होती हैं. इन सब्जियों में विटामिन सी, के और फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कान्स एक्सक्लूसिव: एक्टर विजय वर्मा बोले, "निर्देशक मुझसे ज्यादा मुझमें ढूंढते हैं"NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं