Skin Care: फोड़े-फुंसी और मुंहासे कभी भी और किसी को भी हो सकते हैं. चेहरे पर मुंहासे निकलते हैं तो सभी को नजर भी आते हैं और इसीलिए इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाने की कोशिश की जाने लगती है. लेकिन, इन मुंहासों (Pimples) पर आम क्रीम या स्किन केयर प्रोडक्ट्स कम ही असर दिखाते हैं. ऐसे में यहां ऐसे कुछ घेरलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो मुंहासों की दिक्कत दूर करने में कमाल का असर दिखाते हैं. इन नुस्खों का इस्तेमाल पिंपल्स और एक्ने (Acne) कम करने में किया जा सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पिंपल्स और एक्ने दूर करने के घरेलू उपाय | Pimples Acne Home Remedies
शहद और दालचीनीरसोई की इन 2 चीजों को मिलाकर लगाने पर पिंपल्स से छुटकरा मिल सकता है. शहद (Honey) और दालचीनी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो पिंपल्स और एक्ने को ट्रीट करने का काम करते हैं. मुंहासों के बैक्टीरिया भी इनसे हट जाते हैं. इसे लगाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच पिसी दालचीनी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें. इसे 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें.
लहसुनएंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर लहसुन पिंपल्स को दूर कर सकता है. लेकिन, इसे सेंसिटिव स्किन पर लगाने से परहेज करें. लहसुन को कूटकर 5 से 10 मिनट पिंपल्स पर लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें.

पिंपल्स को दूर करने के लिए हल्दी और अदरक का फेस पैक (Face Pack) भी लगाया जा सकता है. फेस पैक बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच घिसा अदरक मिलाएं और हल्का पानी डालकर पेस्ट बना लें. इसे पिंपल्स पर लगाएं और कुछ देर चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें. असर दिखने लगेगा.
नारियल का तेलनारियल का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और पिंपल्स के बैक्टीरिया को दूर करने में अच्छा असर दिखाता है. इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल्स और एक्ने कम होने में असर दिख सकता है. इसे कुछ देर ही चेहरे पर लगाए रखें और फिर धोकर हटा लें.

स्किन को ठंडक देने के साथ ही खीरा मुंहासों को दूर करने में भी मददगार है. इसे चेहरे पर लगाने के लिए फेस पैक बनाया जा सकता है. जरूरत के अनुसार खीरा (Cucumber) लेकर घिस लें और रस निचौड़ लें. खीरे के जूस में आधा चम्मच चीनी मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. 10 मिनट बाद चेहरा धोएं. पिंपल्स सिंकुड़ते हुए नजर आने लगेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कान्स एक्सक्लूसिव: एक्टर विजय वर्मा बोले, "निर्देशक मुझसे ज्यादा मुझमें ढूंढते हैं"NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं