Skin Care: चेहरे पर गहरे धब्बों को झाइयां कहते हैं. झाइयों की दिक्कत बढ़ती उम्र में ज्यादा देखने को मिलती है और स्किन पर मेलानिन ज्यादा बनने से झाइयां होने लगती हैं. झाइयां आमतौर पर चेहरे पर ही नजर आती हैं जिस चलते चेहरा मुरझाया हुआ भी दिखता है. ऐसे में इन झाइयों (Pigmentation) को दूर करने के लिए लोग घरेलू उपाय तलाशने लगते हैं. यहां जो फेस पैक्स (Face Packs) दिए जा रहे हैं वो झाइयों पर अच्छा असर दिखाते हैं. झाइयों की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप भी घर पर बड़ी ही आसानी से इन फेस पैक्स को बनाकर लगा सकते हैं. ये फेस पैक्स चेहरे से सिर्फ दाग-धब्बे ही नहीं हटाते बल्कि स्किन को निखारने में भी कारगर साबित होते हैं.
World Hypertension Day 2023: हाई बीपी के मरीज कर सकते हैं ये 5 एक्सरसाइज, दिल की सेहत रहेगी अच्छी
झाइयों के लिए फेस पैक्स | Face Packs For Pigmentation
पपीते का फेस पैकपपीते में पपाइन नामक नेचुरल एंजाइम होता है जो दाग-धब्बे हल्के करने में अच्छा असर दिखाता है. इस चलते पपीते के इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स भी हटने लगती हैं. फेस पैक बनाने के लिए आधा चम्मच पपीते के गूदे में 4 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं और मिक्स करके चेहरे पर लगा लें. आपको इसे 20 मिनट लगाए रखने के बाद धोना है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर आपका बच्चा भी घुटने मोड़कर बैठता है, तो डॉक्टर से जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान

स्किन केयर की बात हो और मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) का जिक्र ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है. मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर इस फेस पैक को तैयार किया जाता है. यह स्किन को एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देकर निखारने का काम करता है. फेस पैक बनाने के लिए 4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच शहद और 2 चम्मच गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें.

मूंग दाल और संतरे के छिलकों को मिलाया गया यह फेस मास्क (Face Mask) झाइयों को हल्का करने में कमाल का असर दिखाता है. इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच मूंग दाल को रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह इसे पीसकर इसमें 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर और थोड़ा शहद डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाने लायक कंसिस्टेंसी के लिए दूध मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. हफ्ते में एक सो दो बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं.
मसूर की दाल का फेस पैकचेहरे के लिए मसूर की दाल से भी फेस पैक बनाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मसूर की दाल को भिगो लें और फिर पीस लें. इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिलाएं और पेस्ट तैयार करके चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. चेहरे पर हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को लगाने पर झाइयां कम होती नजर आने लगेंगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मुंबई के सड़कों पर सूर्या, मलाइका अरोड़ा, सुज़ैन खान को किया गया स्पॉटNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं