Stomach Problems: कोई व्यक्ति कब्ज से तब प्रभावित होता है जब उसे मलत्याग करने में दिक्कत होने लगती है. कब्ज होने पर आमतौर पर मल कड़ा हो जाता है और घंटों तक टॉयलेट में बैठे रहने पर भी पेट साफ नहीं होता. अगर मल (Stool) आता भी है तो बेहद कठिनाई होती है और शौच करने में सामान्य से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी कब्ज (Constipation) की दिक्कत से दोचार हो रहे हैं और असरदार घरेलू उपाय खोज रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं. यहां जानिए उन चीजों के बारे में जिनका सेवन कब्ज की दिक्कत से छुटाकारा दिलाने में कारगर साबित होता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब्ज के घरेलू उपाय | Constipation Home Remedies
अंजीरखानपान में अंजीर शामिल करना कब्ज से राहत दिलाने वाला साबित हो सकता है. अंजीर (Figs) में फाइबर की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की दिक्कत दूर करने में फायदेमंद साबित होती है. अंजीर नेचुरल लैक्सेटिव्स का काम करते हैं और कब्ज से राहत देते हैं. ये आंतों को साफ करने और पाचन को सुचारू बनाने में भी मददगार होते हैं. रोजाना की डाइट में अंजीर शामिल करने पर कब्ज दूर हो सकती है.
घी और दूधरोजाना रात के समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर खाने पर कब्ज की दिक्कत दूर हो सकती है. घी वाला दूध मल को पतला करने और फिसलन भरा बनाने में कारगर है जिससे शौच करना आसान हो जाता है और कब्ज की समस्या दूर होती है.

कब्ज से राहत पाने में अदरक की चाय (Ginger Tea) भी काम आ सकती है. आपको इस चाय को दूध के साथ नहीं बनाना है बल्कि इसे सिर्फ पानी और अदरक से तैयार करें. आपको करना यह होगा कि एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालें और इसे उबालकर कप में छान लें. गर्म-गर्म चुस्कियां लेते हुए इस चाय का सेवन कब्ज की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में असरदार होगा.
जीरा और अजवाइनखानपान में जीरा और अजवाइन को शामिल करने पर कब्ज पर असर दिख सकता है. सेवन के लिए आपको 2 चम्मच अजवाइन और 2 चम्मच जीरा लेकर भूनना और पीस लेना है. अब इसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाएं. इस तैयार चूर्ण को गर्म पानी के साथ आधा चम्मच के करीब रोजाना खाएं. कब्ज ही नहीं बल्कि पेट से जुड़ी और भी कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं