Diwali 2023: दिवाली ऐसा त्योहार है जिसमें हर तरफ धूम देखने को मिलती है. चाहे घर में पूजा के लिए और फोटोज के लिए तैयार होना हो या फिर दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी (Diwali Party) में शिरकत करनी हो, दिवाली पर स्टाइलिश कपड़े पहनने का क्रेज ही कुछ और होता है. ऑफिस में भी दिवाली से एक-दो दिन पहले पार्टी रखी जाती है जिसमें तैयार होकर जाने का अलग ही मजा है. ऐसे में आप भी अगर कंफ्यूज हैं कि दिवाली पर किस तरह का आउटफिट पहनें या आपका ऑवरऑल लुक कैसा होना चाहिए तो यहां आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत सेलेब्रिटी आउटफिट आइडिया दिए जा रहें हैं जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपना दिवाली लुक (Diwali Look) फाइनल कर सकती हैं.
क्या बालायाम योगा से सचमुच रुकता है बालों का झड़ना? जानिए आपस में नाखून रगड़ने पर क्या होता है असर
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिवाली के लिए सेलेब्रिटी आउटफिट आइडिया | Celebrity Outfit Ideas For Diwali
काजोल का यह लुक दिवाली के लिए परफेक्ट है. इस लाइम ग्रीन मनीष मल्होत्रा साड़ी पर सिल्वर फ्लोरल डिजाइन बना है और गोल्डन सिक्विन से इसका बोर्डर सजा हुआ है. इस साड़ी के साथ काजोल (Kajol) ने गोल्डन स्लीवलेस ब्लाउज पहना है जिसका वी नेक है. हल्के ब्लश और पीच लिपस्टिक के साथ काजोल ने अपना लुक पूरा किया है.
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लुक्स अक्सर ही सबसे अलग होते हैं. आलिया सिंपल लुक्स को भी एलिगेंस के साथ कैरी करती हैं जिससे उनके लुक्स में चार-चांद लग जाते हैं. आलिया ने कुछ समय पहले ही यह पिंक साड़ी पहनी थी. इस साड़ी के साथ आलिया ने स्वीटहार्ट नेकलाइन का ब्लाउज पहना है. ऑक्सीडाइज जूलरी के साथ आलिया ने काली बिंदी लगाई है और मिनिमल मेकअप रखा है. लड़कियों पर आलिया का यह लुक खूब फबेगा.
अगर आप वाइट या कोई लाइट कलर की साड़ी पहन रही हैं तो फातिमा सना शेख के इस लुक पर एक बार नजर डाल लीजिए. फातिमा ने अपने लुक को सिंपल रखा है और पर्ल्स जूलरी के साथ लुक कंप्लीट किया है. इस वाइट साड़ी पर सना ने वाइट पर्ल बीड्स और एमरल्ड ग्रीन कलर पहना है. कानों में भी फातिमा ने पर्ल स्टड्स पहने हैं और उंगलियों में इयररिंग्स कैरी की हैं. सना ने बालों को बन में बाधां है और इस पर्ल ब्लाउज के साथ खुले पल्ले की साड़ी (Saree) में फातिमा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
नेवी ब्लू क्लासी कलर है जिसे जब चाहे तब पहना जा सकता है. तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का यह ब्लू अनारकली कुरता सेट दिवाली वाइब्स देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा. तारा ने प्लंजिंग नैकलाइन वाले इस सूट को खुले बालों के साथ स्टाइल किया है. बिंदी और शिम्मरी मेकअप तारा पर बेहद फब रहे हैं. तारा ने चोकर स्टाइल के नैकलेस और ट्राइबल स्टड्स के साथ इस लुक को पूरा किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं