Blackheads Home Remedies: ब्लैकहेड्स एक आम स्किन केयर समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. ब्लैकहेड्स तब होते हैं जब बैक्टीरिया, डेड स्किन सेल्स और एक्सेस ऑयल स्किन के रोम छिद्रों में जम जाते हैं. इससे स्किन पर काले दाने नजर आने लगते हैं जो स्किन की सतह पर जमे होते हैं. इन ब्लैकहेड्स (Blackheads) को अक्सर उंगलियों से नोंचकर निकालने की कोशिश की जाती है लेकिन ऐसा करने पर स्किन को और ज्यादा नुकसान हो सकता है और त्वचा पर ऐसे छोटे-छोटे ढेर सारे ब्लैकहेड्स हैं जिन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है. नाक और ठुड्डी पर ये ब्लैकहेड्स ज्यादा नजर आते हैं. ऐसे में आप घर पर ही आसानी से स्क्रब (Scrub) तैयार करके इन ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं. यहां जानिए किस तरह तैयार करें स्क्रब.
पतलेपन से परेशान लोग नाश्ते में खा सकते हैं ये 5 चीजें, वजन बढ़ने लगता है और शरीर दिखता है सुडौल
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ब्लैकहेड्स हटाने के लिए होममेड स्क्रब | Homemade Scrub To Remove Blackheads
चीनी और नींबू का रसचीनी और नींबू के रस को मिलाने पर स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए अच्छा स्क्रब बनकर तैयार हो जाता है. एक कटोरी में चीनी लें और उसमें नींबू के रस (Lemon Juice) की कुछ बूंदे मिला लें. इस स्क्रब को नाक पर हल्के से मलें और फिर धोकर साफ कर लें. कुछ-कुछ दिन के अंतराल पर इस स्क्रब का इस्तेमाल करने पर अच्छा असर दिखता है.
नमक और शहदचेहरे पर नमक और शहद को आपने पहले शायद ही कभी लगाया होगा, लेकिन इनसे बनने वाला स्क्रब नाक के ऊपर नजर आने वाले ब्लैकहेड्स को हटा सकता है. आधा नींबू लें और उसमें थोड़ा शहद और नमक लगाकर नाक पर गोलाई में मलना शुरू कर दें. 3 से 4 मिनट तक इस नींबू को नाक पर रगड़ने के बाद हटाएं और चेहरा धो लें. इस स्क्रब को नाक पर 5 मिनट लगाकर भी रखा जा सकता है.
ओटमील और दहीब्लैकहेड्स को हटाने में इस स्क्रब का भी अच्छा असर नजर आता है. इसे बनाने के लिए ओटमील और दही (Curd) को साथ में मिला लें. यह पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए. इस स्क्रब को नाक पर मलें और फिर धोकर हटा लें. इससे ब्लैकहेड्स दूर होंगे और स्किन पर नमी भी नजर आने लगेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं