Balayam Yoga: सेहत को दुरुस्त रखने के लिए अलग-अलग तरह के योगासन करने की सलाह दी जाती है. लेकिन, क्या बालों का झड़ना रोकने के लिए भी कोई योगा है? बिल्कुल है. इस योगा को कहते हैं बालायम. इस योगा में दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ा जाता है. इसे ही बालायाम योगा (Balayam) कहते हैं. बालों से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए बालायाम करने की सलाह दी जाती है. बालों का झड़ना (Hair Fall), कमजोर होना, बालों का रूखापन और हेयर डैमेज को दूर करने के लिए बालायाम करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा, बालायाम करने पर कहा जाता है कि हेयर ग्रोथ होने लगती है. यह योगासन कितना प्रभावी है और बालों पर इसका क्या असर पड़ता है आप भी जान लीजिए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बालों का झड़ना रोकने के लिए नाखून रगड़ना | Rubbing Nails To Stop Hair Fall
नाखून रगड़ने वाली योगा यानी बालायाम करने पर बालों का झड़ना रुक सकता है. बालों का झड़ना रोकने के लिए रोजाना 10 से 15 मिनट बालायाम किया जा सकता है. बालायाम करने के लिए दोनों हाथों को पास लाकर आधा मोड़ लें. अपने अंगूठों को बाहर की तरफ रखें. इसके बाद नाखूनों को आपस में टकराएं और रगड़ें. ध्यान रहे कि आप हाथों की उंगलियों को ही आपस में रगड़ें अंगूठे को नहीं. बस इतना ही आसान है बालायाम. इस योगासन (Yoga Pose) से बालों की अलग-अलग दिक्कतें दूर होती हैं और खासकर बालों का झड़ना रुकता है सो अलग.
अंडे और चिकन से ज्यादा प्रोटीन होता है इन शाकाहारी चीजों में, खानपान में कर सकते हैं शामिल
ये योगासन भी आते हैं कामबालायम के अलावा भी कुछ योगासन बालों का झड़ना कम करने में अच्छा असर दिखाते हैं. इन योगासन में शामिल है पृथ्वी मुद्रा. इस योगासन को करने के सुखासन की मुद्रा में दोनों पैरों को आलती-पालती मारकर बैठें. इसके बाद अपनी हथेलियों का पिछला हिस्सा घुटनों पर रखें और रिंग फिंगर यानी चौथी उंगली और अंगूठे को आपस में लगाकर बैठें. आपको अपनी बाकी सभी उंगलियां सीधी रखनी हैं. कुछ देर इस मुद्रा को होल्ड करें, आंखें बंद करें, गहरी सांस लें और फिर सामान्य पोज में आ जाएं. इस योगासन को रोजाना 10 से 15 मिनट किया जा सकता है.
बालों को अच्छा रखने के लिए हाकिनी मुद्रा (Hakini Mudra) भी की जा सकती है. इस योगा को करने के लिए आलती-पालती मारकर बैठें. हाकिनी मुद्रा को सुखासन या पद्मासन की मु्द्रा में भी किया जा सकता है. अब पीठ सीधी करके बैठें और दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ें लेकिन हथेलियों को एकदूसरे से दूर रखें. इस मुद्रा में कुछ देर बैठें और फिर सामान्य हो जाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं