विज्ञापन

नाखूनों पर मेहंदी लगाना कितना सही है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया मेहंदी लगाने से Nails पर कैसा असर होता है

अगर आप हाथों के साथ-साथ अपने नाखूनों पर भी मेहंदी लगाती हैं, तो आइए स्किन एक्सपर्ट से जानते हैं इससे आपके नेल्स पर कैसा असर हो सकता है-

नाखूनों पर मेहंदी लगाना कितना सही है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया मेहंदी लगाने से Nails पर कैसा असर होता है
नाखूनों पर मेहंदी लगानी चाहिए या नहीं
(Photo Credit: Instagram)

हाथों पर मेहंदी लगाना बहुत लोगों को पसंद होता है. खासकर त्योहारों और खास मौकों पर मेहंदी का इस्तेमाल खूब किया जाता है. कुछ लोग हाथों के साथ नाखूनों पर भी मेहंदी लगाते हैं. लेकिन क्या ऐसा करना सही है? अगर आप भी अपने नाखूनों पर मेहंदी लगाते हैं, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इससे आपके नेल्स पर कैसा असर होता है, ऐसा करना चाहिए या नहीं- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इसे लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट प्रियंका रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियों में स्किन की डॉक्टर बताती हैं, अगर मेहंदी नेचुरल है तो इसे कभी-कभार नाखूनों पर लगाने से आमतौर पर नाखूनों को ज्यादा नुकसान नहीं होता है. नेचुरल मेहंदी नाखून की ऊपरी परत यानी नेल प्लेट पर बस एक रंग छोड़ती है. इससे नाखून की मजबूती पर कोई खास असर नहीं पड़ता है. हालांकि, अगर आप अपने नाखूनों पर इंस्टेंट मेहंदी या ब्लैक मेहंदी लगा रहे हैं, तो इससे आपको काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. 

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, इस तरह की मेहंदी में जल्दी रंग देने के लिए केमिकल और अलग-अलग तरह की डाई मिलाई जा सकती है. ये केमिकल आपके नाखूनों की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे समय के साथ नाखून खुदरे हो सकते हैं या कमजोर होकर टूट भी सकते हैं. 

कैसे रखें नाखूनों का ख्याल?

नाखून चबाने की आदत छोड़ें

सबसे पहले एक्सपर्ट नाखून चबाने की आदत छोड़ने की सलाह देती हैं. बार-बार नाखून चबाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, साथ ही इससे नाखून कमजोर और टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं.

क्यूटिकल की भी करें देखभाल

नाखून के आसपास की त्वचा को क्यूटिकल कहा जाता है. क्यूटिकल आपके नेल्स के लिए एक नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर की तरह होते हैं. आप इनपर नियमित तौर पर क्यूटिकल ऑयल लगा सकते हैं. इससे नाखून और आसपास की त्वचा में नमी बनी रहती है और नाखून भी मजबूत रहते हैं.

नेल पॉलिश और रिमूवर का सही इस्तेमाल

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, कभी-कभार नेल पॉलिश लगाना ठीक है, लेकिन लगातार कई दिनों तक लगाए रखना या एक बार उतरने पर फिर नेल पेंट लगा लेने से नाखूनों ड्राई और कमजोर हो सकते हैं. ऐसे में बीच-बीच में अपने नाखूनों को ब्रेक देना जरूरी है.

इसी तरह एसीटोन वाले नेल पॉलिश रिमूवर नाखूनों का नेचुरल ऑयल कम सकते हैं. इससे नाखून रूखे और कमजोर हो सकते हैं. ऐसे में अपने नेल्स पर नॉन-एसीटोन रिमूवर का इस्तेमाल करें.

इन बातों का भी रखें ध्यान 
  • इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट नेल केयर टूल जैसे नेल कटर या क्लिपर को किसी और के साथ शेयर नहीं करने की सलाह देती हैं. इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. 
  • साथ ही नाखूनों को बहुत छोटा न काटें, इससे भी फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. 
  • एक्स्ट्रा केयर के लिए आप खासकर बर्तन धोते समय ग्लव्स पहन सकते हैं. इससे आपके नेल्स ड्राई नहीं होंगे. 
  • साथ ही हर थोड़े दिनों में नेल एक्सटेंशन या जेल नेल पेंट लगाने से बचें. इससे नाखून जरूरत से ज्यादा कमजोर होने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें- घुटनों का कालापन कैसे कम करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया घुटनों की डार्कनेस कम करने के लिए क्या लगाना चाहिए
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mehendi, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com