Bigg Boss 14 Winner: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 के घर में देखने के बाद हर कोई उनकी खूबसूरती का कायल हो गया है. फैन्स ने उनको बिग बॉस 14 की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट का खिताब दिया. रुबीना दिलैक की सादगी और बेबाक अंदाज़ ने हर किसी को उनसे प्यार करने पर मजबूर कर दिया है. जैसे- जैसे बिग बॉस का गैम आगे बढ़ता गया, रुबीना दिलैक की पॉपुलैरिटी आसमान छूने लगी और देखते ही देखते रुबीना दिलैक बिग बॉस के इतिहास में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली कंटेस्टेंट बन गईं. 20 हफ्तों तक चले बिग बॉस 14 में अपनी सच्चाई, ईमानदारी और दबंग एटीट्यूडट के लिए जानी-जाने वाली रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 के विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन हैं बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक?
रुबीना हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं. रुबीना ने अपनी पढ़ाई भी शिमला से की है. बिग बॉस 14 के घर में अपने और अपने पति अभिनव शुक्ला के लिए घर वालों के सामने चट्टान की तरह खड़े होकर उनका सामना करने वाली रुबीना अपने स्कूल के दिनों में नेशनल लेवल की डिबेट चैंपियन भी रह चुकी हैं. साल 2006 में रुबीना मिस शिमला भी रह चुकी हैं. इसके बाद साल 2008 में उन्होंने मिस नॉर्थ इंडिया पेजेंट का खिताब भी अपने नाम किया था.
रुबीना ने टीवी सीरियल 'छोटी बहू' से की एक्टिंग करियर की शुरुआत
बिग बॉस 14 की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में ज़ी टीवी के सीरियल छोटी बहू से की थी. इस सीरियल में रुबीना के अपोज़िट अविनाश सचदेव थे. इस सीरियल में उन्होंने एक डरपोक और मासूम लड़की का किरदार निभाया था, जिसमें उनका नाम राधिका था. इस सीरियल से रुबीना को काफी अच्छी पहचान मिली और इसके बाद वो साल 2011 में इसी सीरियल के सिक्वल छोटी बहू 2 में दिखाई दीं. इसके बाद रुबीना सास बिना ससुराल और पुनर्विवाह जैसे शो में भी लोगों का मनोरंजन करती नज़र आईं.
शक्ति अस्तित्व के एहसास की से मिली बड़ी पहचान
रुबीना ने यूं तो कई शो में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है, लेकिन उनको सबसे बड़ी पहचान और शौहरत कलर्स टीवी के सबसे फेमस शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' से मिली. इस सीरियल में उन्होंने किन्नर बहू का किरदार निभाया, जिसका नाम सौम्या था. किन्नर बहू के रूप में सौम्या हर घर में मशहूर हो गईं और उनकी शानदार एक्टिंग को भी लोगों ने खूब सराहा.
बिग बॉस 14 में रुबीना का सफर
रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 14 में अपने पति के साथ एंट्री ली थी. कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रुबीना और अभिनव 2018 में शादी के बंधन में बंधे. बिग बॉस में रुबीना की जर्नी काफी चैलेंजिंग रही. कई बार उन्हें सलमान खान से डांट भी पड़ी तो कंटेस्टेंट्स के तीखी बातें भी सुन्नी पड़ीं. लेकिन रुबीना ने खूद को टूटने नहीं दिया. उन्होंने हर गलत चीज़ को लेकर बिना किसी से डरे अपनी आवाज़ उठाई और देशभर की महिलाओं के लिए एक पावरफुल महिला की शानदार मिसाल कायम की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं