Actor Firoz Khan: भाभी जी घर पर हैं में अमिताभ बच्चन की नकल करने वाले एक्टर फिरोज खान का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है. इससे पहले फिरोज खान कई शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जैसे जीजा जी छत पर हैं, साहेब बीबी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन और शक्तिमान. हार्ट अटैक के चलते जान गंवाने वाले सेलेब्रिटीज में सतीश कौशिक, राजू श्रीवास्तव, केके और पुनीत राजकुमार भी शामिल हैं. वहीं, आम जनता भी इससे अछूती नहीं है. कभी खबर आती है कि किसी की नाचते हुए हार्ट अटैक (Heart Attack) से जान चली गई या किसी को अचानक ही कहीं बैठे हुए अपनी जान गंवानी पड़ी. ऐसे में अचानक आने वाले हार्ट अटैक के मामले देखते हुए हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स को जानना और इसके शुरुआती लक्षणों (Symptoms) को पहचानना बेहद जरूरी है.
भाग्यश्री इस फेस पैक को लगाकर चेहरे पर लाती हैं बेदाग निखार, यह है एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण | Early Symptoms Of Heart Attack
नसों की ब्लॉकेज यानी धमनियों के अवरुद्ध होने से हार्ट अटैक की नौबत आती है. नसों में बलॉकेज का मतलब होता है कि रक्त दिल तक और शरीर के अन्य अंगों तक सही तरह से नहीं पहुंच पा रहा है. अगर समय रहते हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण ना पहचाने जाएं तो इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है.
- अगर छाती में दर्द महसूस होता है या टाइट महसूस होता है तो यह दिल की दिक्कतों (Heart Problems) का संकेत हो सकता है या दिल का दौरा पड़ने का शुरुआती लक्षण हो सकता है.
- हाथों में, जबड़े में, गर्दन या पीठ में दर्द होना भी हार्ट अटैक के लक्षणों में शामिल है.
- ठंडा पसीना आना भी संकेत हो सकता है.
- हार्टबर्न या अपच की दिक्कत, सांस फूलना, कभी भी कमजोरी या चक्कर आने जैसा महसूस होना भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है.
हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स
ऐसी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जो हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स (Risk Factors) में शामिल हैं. इन दिक्कतों से जल्द से जल्द निजात पाने की कोशिश करनी चाहिए. मोटापा, डायबिटीज, धुम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर या घर में किसी को कभी हार्ट अटैक आया हो तो ऐसे व्यक्ति को हार्ट अटैक आने की संभावना अन्य व्यक्ति से ज्यादा हो सकती है. इसीलिए हार्ट अटैक के इन रिस्क फैक्टर्स को नजरअंदाज करने के बजाय इनसे छुटकारा पाना जरूरी है जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होने लगे. इस बात का खास ध्यान रखें कि हार्ट अटैक के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं