Skin Care: खूबसूरत और दमकती त्वचा आखिर कौन नहीं पाना चाहता, लेकिन अक्सर यह समझ नहीं आता कि किस तरह त्वचा पर निखार बनाए रखा जा सकता है. वहीं, धूप की मार और गर्मियों में चिपचिपाहट और टैनिंग वगैरह से स्किन का रहा-सहा निखार भी उड़ जाता है. ऐसे में आपकी इस उलझन को एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) दूर कर सकती हैं. अपने हालिया वीडियो में भाग्यश्री ने बताया किस तरह वे अपने मॉर्निंग रूटीन में इस फेस पैक को शामिल करती हैं. इस फेस पैक (Face Pack) को बनाने के लिए भाग्यश्री सिर्फ 3 चीजों का इस्तेमाल करती हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सबसे पहले भाग्यश्री एक कटोरी में ओट्स, दूध और शहद को मिलाती हैं और पेस्ट तैयार करती हैं. दूध और शहद दोनों ही हाइड्रेटिंग होते हैं और चेहरे पर नमी बनाए रखते हैं. साथ ही, इनसे त्वचा को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं. जब ओट्स को दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है तो यह अच्छे स्क्रब की तरह काम करता है. इस फेस पैक को भाग्यश्री चेहरे पर सूखने तक लगाकर रखती हैं और फिर धोकर हटा लेती हैं. इस तरह भाग्यश्री की नो मेकअप मॉर्निंग शुरू होती है.
स्किन केयर के अलावा भाग्यश्री अपनी सेहत के नुस्खे भी खूब बताती हैं. गर्मी से बचने के लिए भाग्यश्री अपने खानपान में दही (Curd) को शामिल करती हैं और सभी को दही के सेवन की सलाह देती हैं. दही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और इसके सेवन से शरीर को ठंडक के साथ-साथ पाचन को स्वस्थ बने रहने में भी मदद मिलती है.
वहीं, नींद की कमी पूरी करने के महत्व को लेकर भाग्यश्री का कहना है कि थकान और तनाव को दूर करने के लिए अच्छी नींद जरूरी होती है. अच्छी नींद लेकर उठा जाए तो चेहरे पर चमक और निखार (Glow) नजर आता है. इसके अलावा, सुबह 10 मिनट अगर चेहरे पर बर्फ लगाई जाए तो उससे भी स्किन हेल्दी बनी रहती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं