Belly Button Oiling: आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र माना जाता है. नाभि मां और बच्चे के बीच का पुल होती है. ऐसे में आयुर्वेद में नाभि की सही तरह से सफाई करने और नाभि में तेल डालने (Navel Oiling) का विशेष महत्व बताया गया है. नाभि में तेल डालने पर शरीर डिटॉक्स होता है. अलग-अलग तरह के तेल अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करते हैं और सेहत के साथ-साथ स्किन तक को नेवल ऑयलिंग के फायदे मिलते हैं. ऐसे में आप भी नाभि में तेल डालना शुरू कर सकते हैं. यहां जानिए नाभि में किस तरह से तेल डाला जा सकता है और नाभि में तेल डालने के लिए कौनसे तेल बेस्ट हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नाभि में तेल डालने के फायदे | Benefits Of Oiling Belly Button
- नाभि में तेल डालने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे बेली बटन यानी नाभि साफ रहती है. नाभि में तेल डाला जाए और अगले दिन धो दिया जाए तो इससे डेड स्किन सेल्स नाभि में नहीं जमती हैं. आमतौर पर नाभि को साफ करना मुश्किल होता है. ऐसे में ऑयलिंग करने से यह काम आसान हो जाता है.
- नाभि में फंगस जमने और किसी तरह के फंगल इंफेक्शन होने की संभावना ना के बराबर हो जाती है.
- पेट दर्द या खराब पेट की दिक्कत में भी नाभि में तेल (Nabhi Mein Tel) डालने के फायदे नजर आते हैं.
- नाभि में तेल डालने पर पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत मिलती है. इससे मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स कम होने लगते हैं.
- नाभि में तेल डालने का एक फायदा यह भी बताया जाता है कि इससे चेहरे पर निखार नजर आने लगता है और चमक आ जाती है.
- चेहरे पर दिखने वाले धब्बे, झाइयों और पिंपल्स तक को कम करने में नाभि में तेल डालने के फायदे नजर आते हैं.
- जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए भी नाभि में तेल डाला जा सकता है.
तेल को हल्का गर्म करके नाभि में डाल सकते हैं. इसे नाभि के आसपास लगा सकते हैं या फिर लेटकर नाभि में तेल की 2 से 3 बूंदे उड़ेलें. कुछ घंटों बाद या फिर अगले दिन नाभि को धोकर साफ कर लें.
कौनसा तेल है नाभि के लिए बेहतर- इंस्टाग्राम पर वेदिको डॉट इन नाम से एक अकाउंट है जिसपर अक्सर ही आयुर्वेदिक टिप्स (Ayurvedic Tips) शेयर किए जाते हैं. ऐसे ही एक वीडियो में बताया गया कि नेवल ऑयलिंग यानी नाभि में डालने के लिए कौनसा तेल बेस्ट है.
- निखरी त्वचा के लिए नाभि में कैस्टर ऑयल डाला जा सकता है.
- बेहतर पाचन के लिए घी (Ghee) को नाभि में डाल सकते हैं.
- अगर जोड़ों के दर्द की दिक्कत है तो तिल का तेल नाभि में डालने पर फायदा मिलता है.
- अगर किसी को कब्ज है तो उसके लिए भी कैस्टर ऑयल फायदेमंद होता है या फिर घी भी लगाया जा सकता है.
- एक्ने दूर करने के लिए और त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए नाभि में नारियल का तेल डालना फायदेमंद होता है.
- एंटी-एजिंग गुण पाने के लिए नाभि में बादाम का तेल डालना ठीक रहता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं