Jeera Ghar Par Kaise Ugaye: किचन में रखे मसाले जीरे के बिना अधूरे माने जाते हैं. कोई भी तड़का लगाना हो जीरा काफी जरूरी माना जाता है. ये खाने के स्वाद में चार-चांद लगाने का काम करता है. अधिकतर लोग जीरा बाजार से खरीदकर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं जीरे को आसानी सेे घर पर ही उगाया जा सकता है. इसके लिए आपको बस सही मौसम, मिट्टी और थोड़ी सी देखभाल की जरूरत होती है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही गमले में जीरा उगाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @TRUEGARDENING नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.
जीरा लगाने का सही समय
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरा एक ठंडे मौसम की फसल है. इसके बीज लगाने के लिए अक्टूबर, नवंंबर और दिसंबर का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान टेंपरेचर सही होने के कारण बीजों की ग्रोथ बेहतर होती है. ऐसे में आप इस समय गमले में जीरे का पौधा लगा सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
जीरे का बीज लगाने के लिए ऐसे तैयार करें मिट्टी
जीरे के बीजों के लिए हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी सबसे अच्छी रहती है. इसके लिए आप 50 प्रतिशत कोकोपीट को 50 प्रतिशत वर्मीकंपोस्ट मेंं मिलाएं. फिर दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पॉटिंग मिक्स तैयार कर लें. दरअसल, ये मिक्सचर नमी बनाए रखने के साथ-साथ बीजों को जरूरी पोषण भी देेता है.

किस तरह का गमला रहता है अच्छा?
आपको बता दें कि जीरा उगाने के लिए आप किसी भी प्रकार के गमले या कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, ये जरूरी है कि गमलेे के नीचे ड्रेनेज होल हो ताकि ज्यादा पानी बाहर निकल सके. वरना पानी जमा होने पर बीज सड़ सकते हैं और पौधा खराब हो सकता है.
जीरा कैसे उगाएं?
सबसे पहले तैयार मिट्टी को गमले में भर लें. फिर मिट्टी को हल्का नम कर दें. इसके बाद अच्छी क्वालिटी वाले जीरे के बीज मिट्टी पर छिड़क दें. ध्यान रहे कि बीजों कोो बहुत ज्यादा पास-पास न डालें. फिर ऊपर से उसी पॉटिंग मिक्स की लगभग आधा से एक इंच मोटी लेयर बिछा दें. फिर आखिर में हल्की सिंचाई करें.

इन बातों का रखें ध्यान
- आप गमले को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप अच्छी मिलती हो.
- मिट्टी में नमी बनाए रखें लेकिन ज्यादा पानी न डालें.
किन दिन में उगने लगता है पौधा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लगभग तीन हफ्ते बाद पौधे अच्छी तरह डेवलेप होने लगते हैं. इस समय गमले को ऐसी जगह रखें जहां दिनभर पर्याप्त धूप मिल सके. दरअसल, धूप मिलने से पौधों की ग्रोथ तेज होती है और पौधा मजबूत बनता हैं.
40 दिन में दिखेगी अच्छी ग्रोथ
करीब 40 दिनों के बाद जीरे के पौधे अच्छी तरह विकसित हो जाते हैं. इस दौरान आप पानी और धूप का ध्यान रखें. आपको बता दें कि् सही देखभाल मिलने पर पौधे हेल्दी रहते हैं और जीरा अच्छे से उगते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर पितांबरी पाउडर कैसे बनाएं? पीतल साफ करने के लिए कौन सा केमिकल आता है, जानिए यहां
यह भी पढ़ें: दरवाजे की जाली को कैसे साफ करें? जानिए लोहे की जाली को साफ करने का सबसे आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं