विज्ञापन

चांद के नाम पर बच्चों के नाम, यहां देखें लिस्ट

यहां हम आपके लिए चांद के नाम पर कुछ यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

चांद के नाम पर बच्चों के नाम, यहां देखें लिस्ट
बच्चों के यूनिक नामों की लिस्ट
(Photo Credit: Freepik)

अपने बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता के लिए बेहद खास पल होता है. हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम एकदम यूनिक और खूबसूरत हो, साथ ही उस नाम का अर्थ भी प्यारा हो. ऐसे में अगर आप भी अपने नन्हे-मुन्ने के लिए किसी ऐसे ही नाम की तलाश कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपके लिए चांद के नाम पर कुछ यूनिक नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर- 

इहान (Ihan)

अगर आप अपने बच्चे के लिए छोटा और प्यारा नाम चाहते हैं, तो इहान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इहान का अर्थ पूर्ण चंद्र यानी पूर्णिमा का चांद होता है, साथ ही ये नाम सुनने में भी काफी अच्छा लगता है.

मयंक (Mayank)

संस्कृत में मयंक का अर्थ चंद्रमा होता है. आप अपने बेटे को मयंक नाम दे सकते हैं. 

अयंक (Ayank)

अगर आप अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चाहते हैं, जो आम नामों से थोड़ा अलग हो, तो अयंक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

नक्श (Naksh)

नक्श भी एक छोटा और मॉडर्न नाम है. आप अपने बेटे को नक्श कहकर बुला सकते हैं.

आध्रा (Aadhra)

अगर आप अपनी बेटी के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं, तो आध्रा बेहद यूनिक नाम हो सकता है. आध्रा का अर्थ होता है शांति का प्रतीक.

ऐमन (Aiman)

ऐमन भी बेहद प्यारा नाम है. इसरा अर्थ होता है चंद्रमा की सुंदरता.

आयला (Ayla)

आयला लड़कियों के लिए एक खूबसूरत और यूनिक नाम है. आयला का मतलब होता है चांदनी या चांद के चारों ओर दिखाई देने वाली रोशनी.

हाला (Hala)

हाला भी एकदम छोटा और यूनिक नाम है. इसका अर्थ भी चांद के चारों ओर दिखाई देने वाली खूबसूरत रोशनी होता है.

सोनोमा (Sonoma)

सोनोमा एकदम हटकर नाम है. आप अपनी बेटी को सोनोमा नाम दे सकते हैं. सोनोमा का मतलब होता है चंद्रमा की घाटी.

पावनी (Pavani)

इन सब से अलग आप अपनी बेटी को पावनी नाम दे सकते हैं. पावनी का अर्थ पवित्र या शुद्ध माना जाता है. ये नाम भी बाकी नामों की तरह ही एकदम हटकर और यूनिक है.

यह भी पढ़ें- बच्चे का पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से खुद पढ़ने बैठेंगे बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com