हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़-लिखकर खूब समझदार बने. लेकिन कई बार लाख कोशिश करने के बाद भी बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है. ऐसे में पेरेंट्स की चिंता बढ़ जाती है. इसी को लेकर फेमस पेरेंटिंग कोच रिद्धि देवरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने 3 आसान टिप्स बताई हैं. पेरेंटिंग कोच कहती हैं ये तीन काम करने से आप अपने बच्चे की पढ़ाई में रूचि बढ़ा सकते हैं. इससे बच्चा बिना जिद किए खुद पढ़ने के लिए कहने लगेगा. आइए जानते हैं कैसे-
नंबर 1- 10 मिनट का नो स्टडी जोन
सबसे पहले एक्सपर्ट बच्चे के साथ 10 मिनट का नो स्टडी जोन बनाने की सलाह देती हैं. रिद्धि देवरा कहती हैं, रोज कम से कम 10 मिनट तक अपने बच्चे के साथ बैठें और बातें करें. इस समय अपना पूरा ध्यान बच्चे को दें, उसके साथ खेलें, उसके पसंद की चीजें करें, कहानी सुनाएं बस उससे पढ़ाई की बातें न करें. ये 10 मिनट आपके और बच्चे के लिए होने चाहिए. इसमें होमवर्क, स्कूल, नंबर या पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की कोई बात न करें. इससे बच्चा सबसे पहले आपके साथ कंफर्टेबल होगा, उसका डर खत्म होगा और बच्चा खुश महसूस करेगा.
नंबर 2- बच्चे के पसंद के सब्जेक्ट से शुरुआत करेंअब, जब भी आप बच्चे को पढ़ाई करने के लिए बैठाएं, तो शुरुआत उस सब्जेक्ट से करें, जो बच्चे को सबसे ज्यादा पसंद हो. जैसे अगर बच्चे को मेथ्स पसंद है, तो पढ़ाने की शुरुआत मेथ्स से करें. अगर इंग्लिश पसंद है, तो पहले बच्चे को इंग्लिश ही पढ़ाएं. इससे बच्चे का पढ़ाई में इंटरेस्ट बढ़ेगा, बच्चे का फोकस बढ़ेगा. इसके बाद आप धीरे-धीरे बच्चे को बाकी सब्जेक्ट्स भी पढ़ा सकते हैं.
नंबर 3- हर 20 मिनट बाद दें 5 मिनट का ब्रेकइन सब से अलग पेरेंटिंग कोच कहती हैं, हर 20 मिनट के बाद बच्चे को 5 मिनट का ब्रेक जरूर दें. लगातार पढ़ते रहने से कई बार बच्चे का पोकस बिगड़ जाता है या बच्चे का दिमाग थक जाता है. इससे भी फिर वो पढ़ाई में ठीक से मन नहीं लगा पाता है. ऐसे में हर 20 मिनट की पढ़ाई के बाद बच्चे को 5 मिनट का ब्रेक दें. इससे बच्चा फिर से खुद को फ्रैश महसूस करेगा और आगे ठीक से पढ़ पाएगा.
पेरेंटिंग कोच कहती हैं, बच्चे पर कभी भी पढ़ाई का दबाव न बनाएं. इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर, बच्चे के साथ समय बिताकर, उसकी पसंद का ध्यान रखकर और छोटे-छोटे ब्रेक देकर आप उसे खुद पढ़ाई में एंट्रस्टेड बना सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- क्या छोटे बच्चों के सामने कपड़े चेंज करना चाहिए? Parenting Expert ने बताया इससे बच्चे पर कैसा असर होगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं