विज्ञापन

इलेक्ट्रिक केतली को वॉश कैसे करें? जानिए इलेक्ट्रिक केतली साफ करने का आसान तरीका

अगर आपकी केतली में भी ऐसे निशान जम गए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर केतली साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. थोड़ी सी मेहनत के साथ आपकी इलेक्ट्रिक केतली आसानी से नई जैसी चमक जाएगी.

इलेक्ट्रिक केतली को वॉश कैसे करें? जानिए इलेक्ट्रिक केतली साफ करने का आसान तरीका
घर पर इलेक्ट्रिक केतली कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और इस दौरान अधिकतर घरों में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल खूब किया जाता है. पानी गर्म करना हो या फिर अंडे उबालने हो इलेक्ट्रिक छोटे-छोटे कामों को बहुत ज्यादा आसान कर देते हैं. लेकिन कुछ समय बाद केतली के अंदर सफेद रंग की जिद्दी परत जमने लगती है, जिसे लाइमस्केल या मिनरल डिपॉजिट कहा जाता है. ये लेयर धीरे-धीरे मोटी होती जाती है और रोजाना धोने या रगड़ने से आसानी से नहीं निकलती. अगर आपकी केतली में भी ऐसे निशान जम गए हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर केतली साफ करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी यूट्यूब चैनल पर @varshasTadka नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

सिरका और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

वीडियो में बताया गया है कि इसके लिए सबसे पहले केतली में इतना सफेद सिरका डालें कि जमी हुई परत पूरी तरह भीग जाए. इसके बाद उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें. दोनों चीजें मिलकर एक असरदार क्लीनिंग घोल तैयार करती हैं, जो जिद्दी दाग को ढीला करने में मदद करता है.

रातभर छोड़ दें

अब इस मिश्रण को केतली में पूरी रात या कम से कम 8 से 10 घंटे के लिए छोड़ दें. लंबे समय तक भिगोकर रखने से जमी हुई लेयर नरम होने लगती है और बिना ज्यादा मेहनत के निकलने लगती है.

यह भी पढ़ें: कौन सा पेड़ लगाने से घर में सांप नहीं आते हैं? सांप को दूर रखने के लिए घर में क्या लगाना चाहिए, जान‍िए यहां

जरूरत पड़ने पर हल्के हाथ से साफ करें

अगले दिन केतली को चेक करें. अगर कुछ लेयर बाकी रह गई हो, तो किसी नुकीली चीज या चम्मच की मदद से बहुत हल्के हाथों से उसे हटाया जा सकता है. हालांकि अच्छी क्वालिटी की केतलियों में अक्सर इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती और परत अपने आप काफी हद तक निकल जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

स्क्रबर से करें फाइनल सफाई

इसके बाद केतली को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और किसी मुलायम स्क्रबर की मदद से हल्के हाथों से साफ करें. इससे बचे हुए दाग और गंदगी भी निकल जाएगी और केतली पहले की तुलना में काफी साफ नजर आएगी.

इस बात का रखें ध्यान

अगर केतली की अंदरूनी पॉलिश या मेटल अंदर से खराब हो चुकी है, तो कुछ निशान पूरी तरह साफ नहीं होंगे. ऐसे निशान गंदगी नहीं बल्कि मेटल की खराब हुए सर्फेस की वजह से दिखाई देते हैं. इसलिए सफाई करते समय बहुत ज्यादा जोर लगाने से बचें.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में कैसे करें तुलसी के पौधे की देखभाल? जानिए सर्दियों में तुलसी को हरा भरा कैसे रखें

यह भी पढ़ें: चूल्हे की राख से कपड़े धोने वाला पानी कैसे बनाएं? जानें पहाड़ों पर कैसे इस्तेमाल होती है राख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Electric Kettle, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com