छोटे पर्दे की अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने नए-नए स्टाइल से कहर बरपा रही हैं. कुछ ही दिन पहले अंकिता लोखंडे 7 फेरे लेकर विक्की जैन की दुल्हनिया बन चुकी हैं. इसके बाद से ही ये कपल हर रोज एक नया स्टाइल गोल दे रहा है. खासतौर से अंकिता लोखंडे जिनका हर स्टाइल लाजवाब है फिर भले ही वो साड़ी लुक हो या किसी रस्म अदायगी में उनका पारंपरिक अंदाज हो या फिर हबी के साथ नाइट वियर लुक हो. हर बार कमाल लग रही हैं अंकिता लोखंडे. चलिए देखते हैं उनके कुछ ऐसे ही लेटेस्ट लुक्स.
मराठी मुलगी अंकिता
इस पीली साड़ी में अंकिता पूरी तरह मराठी मुलगी नजर आ रही हैं. नेकलेस और इयररिंग्स तो हैं ही कमाल. नाक में पहनी जड़ाऊ नथ ने लुक को खूबसूरती से पूरा किया है. माथे पर सजी चांद सी बिंदिया भी इस ट्रेडिशनल लुक को कॉम्पलिमेंट कर रही है. पीली साड़ी के साथ अंकिता ने हरी हरी चूड़ियां पहनी हैं. साड़ी की बॉर्डर से मैच करता लाल दुपट्टा लिया है. ये कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन भी लाजवाब लग रहा है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
साड़ी में मॉर्डन लुक
ट्रेडिशनल साड़ी के बाद अंकिता का साड़ी में मॉर्डन लुक भी देखिए. अंकिता अपने पति के साथ एक रोमांटिक पोज में हैं. ग्रीन पट्टेदार साड़ी पर गुलाबी फूलों की नक्काशीदार डिजाइन है. ब्लाउज प्लेन है लेकिन उसकी डीप नेक और स्लीवलेस स्टाइल अंकिता को दे रहा है मॉर्डन लुक. हाथ में सिंगल कड़ा और मंगलसूत्र के साथ अंकिता ने कम से कम मेकअप के साथ लुक पूरा किया है.
पारंपरिक अंदाज में रस्म अदायगी
अब एक बार फिर बारी है पारंपरिक अंदाज की. जब शादी के बाद पहली बार हो ससुराल में एंट्री तो अंकिता का ये लुक बेस्ट लगता है. गोल्डन बॉर्डर वाली इंक ब्लू कलर की साड़ी में अंकिता का गोरा रंग और निखरा हुआ नजर आ रहा है. सिंदूर से भरी मांग, चूड़ियों से भरी कलाई और सिर पर पल्लू में नई दुल्हन का ससुराल में गर्मजोशी से स्वागत हुआ.
गुड नाईट वियर
अंकिता ने पति विक्की के साथ क्यूट सा जिफ वीडियो भी शेयर किया है. दोनों नाइट ड्रेस में हैं. अंकिता का नाइट ड्रेस भी खास है. जिस पर लिखा है मिसेज जैन, इसी तरह उनके पति के नाइट सूट पर लिखा है मिस्टर जैन. सैटिन के इस नाइट सूट के साथ अंकिता ने रैबिट ईयर वाला बैंड भी लगाया है. जो उनकी क्यूटनेस को और बढ़ा रहा है.
लाल छड़ी मैदान खड़ी
इस प्लेन रेड साड़ी में अंकिता का हुस्न देखकर आपको भी गुजरे दौर का यही गाना याद आएगा. और जुबां बस इतना ही कह सकेगी कि उफ... क्या बला की खूबसूरती है. प्लेन रेड साड़ी के साथ अंकिता ने सिक्विन वर्क वाला चमकीला रेड ब्लाउज कैरी किया है. गले में हैवी नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स हैं. इस प्लेन साड़ी को खास बनाती हैं बॉर्डर के पास डली हुई सिलवटें जो इसे एक अलग ही स्टाइल दे रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं