स्टार प्लस के पॉपुलर रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी को अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने जीत लिया है. जी हां, अंकिता लोखंडे और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन ने स्मार्ट जोड़ी का खिताब आखिरकार अपने नाम कर लिया. बेहद ही कम समय में कपल दर्शकों का फेवरेट बन गया था. इतना ही नहीं, यह टीवी शो लोगों के बीच पॉपुलर भी खूब हुआ. पिछले साल दिसंबर के महीने में विक्की और अंकिता शादी के बंधन में बंधे थे. ऐसे में वे अब इस शो को जीतकर बहुत खुश हैं. अंकिता लोखंडे ने शो जीतने के बाद अपने और विक्की जैन के रिश्ते को लेकर कई बातें साझा कीं. अंकिता के मुताबिक, वे यह शो इसलिए जीत पाए क्योंकि वे सच्चे थे.
शो को जीतने के बाद अंकिता लोखंडे ने ई टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, "यह शो विक्की के साथ समय बिताने पर था, वह अधिकतर बिलासपुर में रहते हैं और मैं मुंबई में. यह हम दोनों के लिए एक नई शुरुआत थी और इस शो का हिस्सा बनकर हमने खूब मजे किए. हमने पिछले कुछ महीनों में एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ सीखा है". अंकिता आगे कहती हैं, "वह इस शो में बहुत अच्छे थे. मुझे पता चला कि विक्की के अंदर भी वही कॉम्पिटेटिव स्पिरिट है, जो मेरे अंदर है, असल में वह मुझसे बेहतर हैं. मुझे लगा था विक्की कैमरा के सामने शर्माएंगे लेकिन वह एक परफेक्ट एंटरटेनर थे".
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
बता दें, स्मार्ट जोड़ी के खिताब के साथ-साथ विक्की जैन और अंकिता लोखंडे को 25 लाख का कैश प्राइज भी इनाम के तौर पर मिला है. शो में अंकिता-विक्की के अलावा बलराज-दीप्ति और भाग्यश्री-हिमालय दसानी टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए थे. गौरतलब है कि शो की शुरुआत से ही कुछ लोग यह मानकर चल रहे थे कि अंकिता और विक्की ही शो की ट्रॉफी को अपने नाम करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं