Pre Mature Grey Hair: हाल के समय में बालों का सफेद होना आम बात है. छोटी उम्र से लेकर बड़ी उम्र के लोगों के बाल सफेद हो जा रहे हैं. ऐसे बच्चे जिनकी अभी बाल सफेद होने की उम्र नहीं है उनके बाल भी सफेद (White Hair) हो जा रहे हैं. बाल सफेद होने के बाद लोग अक्सर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट (cosmetic product) या फिर किसी डॉक्टर से मिलते हैं. लेकिन इसका कारण जानने के लिए सबसे पहले हमें अपने (healthy diet) डाइट में बदलाव करना चाहिए. हमारे शरीर में ऐसे पोषक तत्व हैं जिनकी कमी से बाल सफेद होने लगते हैं. इसके अलावा खान-पान का सही ना होना या हार्मोनल इंबैलेंस और स्ट्रेस भी बाल सफेद हो जाते हैं.
शरीर में मिनरल की कमी विटामिन और प्रोटीन की कमी से भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. कुछ खास चीजों को अगर हम अपने डाइट में शामिल करेंगे तो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोक सकते हैं और बालों का झड़ना भी कम हो सकता है. हम इस खबर में कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

Photo Credit: Dr. Chaitali Rathod Instagram
सफेद बालों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे | Home remedy for grey hair
- एक्सपर्ट कहते हैं कि सफेद बालों को कम करने के लिए आप घी में ब्राह्मी, करी पत्ते, भृंगराज और आंवला को मिलाकर खा सकते हैं. इसे रात में सोते समय या सुबह खाली पेट खाएं. इसे एक चम्मच घी में मिलाकर खाना है. आंवला में एंटीफंगल एंटीबैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह बालों की जड़ों को अच्छे तरीके से पोषण देता है. उन्हें सफेद होने से बचाता है और झड़ने से भी रोकता है. आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व बाल और स्किन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.
- भृंगराज में विटामिन ए, विटामिन डी, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. यह बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं.
- ब्राह्मी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है, इसमें एंटीऑक्सीडेंट मिनरल और विटामिन पाया जाता है. ब्राह्मी स्कैल्प को आराम भी देता है और स्ट्रेस को भी कम करता है. स्ट्रेस से बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं.
- बालों के लिए करी पत्ता भी फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, विटामिन b6 पाया जाता है. इससे डैंड्रफ की समस्या कम होती है और बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं. डॉक्टर बताते हैं कि यह मिश्रण स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन को कम करता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है. हमने जो भी जानकारी आपको दी है यह बालों को झड़ने और बालों के समय से पहले सफेद होने से रोकने में बहुत कारगर है, आप इसे आजमा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं