Kitchen Hacks: बादाम को आमतौर पर जस का तस ही खा लिया जाता है लेकिन जब बादाम को भिगोकर खाने की बात आती है तो लगभग सभी इसका छिलका उतारकर ही खाना पसंद करते हैं. होता यह है कि बादाम को तो खा लिया जाता है मगर इसका छिलका सीधा कूड़ेदान में जाता है. लेकिन, जितने फायदे बादाम के होते हैं उतने ही फायदेमंद बादाम के छिलके (Almond Peels) भी होते हैं. बादाम के छिलके विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इन छिलकों से हेयर मास्क, फेस पैक और यहां तक कि स्वादिष्ट चटनी बनाकर भी खाई जा सकती है. यहां जानिए किस-किस तरह से बादाम के छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बादाम के छिलकों का इस्तेमाल | Almond Peels Uses
बनाएं हेयर मास्कबादाम के छिलकों में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में इन छिलकों के इस्तेमाल से बालों की मजबूती बढ़ाई जा सकती है. बादाम के छिलकों से हेयर मास्क बनाने के लिए इन छिलकों को पीसें और इनमें शहद, एलोवेरा जैल और एक अंडा मिला लें. अब पेस्ट को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे बालों पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों पर चमक आ जाती है और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है सो अलग.
छिलकों की चटनीपोषण से भरपूर बादाम के छिलकों की चटनी (Chuney) बनाकर खाई जा सकती है. यह चटनी स्वाद में तो अच्छी होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी अच्छी होती है. बादाम के छिलकों की चटनी बनाने के लिए एक कप बादाम के छिलके, घी और एक कप मूंगफली को एक कप उड़द की दाल के साथ कड़ाही में डालकर भूनें. अब इन भुनी हुई चीजों को ठंडा कर लेने के बाद लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, नींबू के रस और स्वादानुसार नमक के साथ मिक्स करें और पीस लें. अब दूसरे बर्तन में घी, करी पत्ता, सरसों और साबुत लाल मिर्च के साथ तड़का लगाएं. बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट बादाम के छिलकों की चटनी.
फेस पैक बनाकर लगाएंत्वचा को निखारने में भी बादाम के छिलकों का असर दिखता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई से बने इस फेस पैक (Face Pack) को बनाने के लिए बादाम के छिलकों को पीस लें. इस पेस्ट को जस का तस ही चेहरे पर लगाया जा सकता है या फिर इसमें थोड़ा शहद मिला लें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.
मल सकते हैं दांतों परयह एक पुराना आयुर्वेदिक नुस्खा है जिसे आजमाकर देखा जा सकता है. बादाम के छिलकों को सुखाकर जला लें. इन छिलकों की राख को दांत साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस राख से दांतों की अच्छी सफाई हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं