Blood Pressure Check Karne Ka Tarika: ब्लड प्रेशर (BP) की समस्या आज के समय में बेहद आम हो गई है. कम उम्र के लोग भी खासकर हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहने लगे हैं. ऐसे में सेहत का ध्यान रखने के लिए उन्हें हर थोड़े समय में बीपी चेक करने की जरूरत होती है. अब, क्योंकि इसके लिए हर बार डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं है, ऐसे में ज्यादातर लोग घर पर ही ब्लड प्रेशर की मशीन लाकर रख देते हैं और खुद ही इससे बीपी की जांच करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि BP मापने का तरीका गलत होने पर रिपोर्ट भी गलत आ सकती है? कई बार ब्लड प्रेशर चेक करते समय अनजाने में लोग कुछ ऐसी आम गलतियां कर जाते हैं, जिससे रीडिंग सही नहीं आती है. ऐसे में आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं ब्लड प्रेशर चेक करने का एकदम सही तरीका क्या है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर एम्स में काम कर चुकीं डीएम न्यूरोलॉजी डॉ. प्रियंका सेहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. बताती हैं, बीपी नापते समय 10 बातों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- आराम है जरूरीडॉ. प्रियंका सेहरावत बताती हैं, कभी भी एक्सरसाइज या कोई अन्य काम करने के तुरंत बाद बीपी नहीं चेक करना चाहिए. ऐसा करने से रीडिंग गलत आती है. इससे अलग बीपी चेक करने से पहले कम से कम 5 मिनट आराम जरूर करें.
नंबर 2- पेशाबडॉ. के मुताबिक, अगर हो सके तो यूरिन पास करने के बाद बीपी चेक करें. ब्लैडर यानी मूत्राशय भरा होने पर बीपी मापने से रीडिंग में गड़बड़ी आ सकती है. इस कंडीशन में आपको ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ दिखा सकता है.
नंबर 3- चाय/कॉफीडॉ. बीपी चेक करने से 30 मिनट पहले तक चाय/कॉफी पीने या धुम्रपान नहीं करने की सलाह देती हैं.
नंबर 4- खाने के बादऐम्स की डॉ. बताती है कि खाने के तुंरत बाद बीपी नहीं चेक करना चाहिए. इससे भी रीडिंग सही नहीं आती है.
नंबर 5- सही तरह बैठेंबीपी नापते समय हमेशा अपनी कमर के पीछे कोई सपोर्ट रखें. इससे अलग हाथ को भी सपोर्ट दें और ज्यादा हिले-डुले नहीं.
नंबर 6- ठीक तरह से बांधे कफकफ बांधते समय इसे बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीला न छोड़ें. कफ इस तरह बंधा हो, जिसमें आपकी दो उंगली आराम से अंदर जा सकें.
नंबर 7- सही जगह पर बांधे कफडॉ. बीपी मापने के लिए कफ को कोहनी से एक उंगली उपर बांधने की सलाह देती हैं. यानी आपकी कोहनी और कफ में एक उंगली के जितनी गैप होना चाहिए.
नंबर 8- किस हाथ पर बांधे कफ?डॉ. बताती हैं, वैसे तो आप किसी भी हाथ पर कफ को बांध सकते हैं. हालांकि, ज्यादा बेहतर नतीजों के लिए एक बार सीधे हाथ और फिर एक बार उल्टे हाथ, दोनों पर कफ बांधकर देखें. दोनों की रीडिंग में 10 mmHg का अंतर आना सामान्य है. जिस हाथ का बीपी ज्यादा हाई हो, उसे सही माना जा सकता है.
नंबर 9- फिक्स कर लें समयडॉ. रोज एक तय समय पर बीपी नापने की सलाह देती हैं. यानी अगर आपने एक दिन सुबह 8 बजे बीपी चेक किया है, तो अगले दिन भी 8 बजे ही चेक करें. ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं.
नंबर 10- 2 बार में करें चेकइन सब से अलग डॉ. हर बार 1 मिनट के अंतर में दो बार बीपी नापने की सलाह देती हैं. यानी एक बार बीपी चेक करें, इसके ठीक 1 मिनट बाद दोबारा बीपी नापें. दोनों समय के बीच की रीडिंग को एकदम सही माना जा सकता है.
डॉ. के मुताबिक, इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप हर बार सही बीपी नाप सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं