Green Gourd Gardening Tips: आजकल छत, बालकनी और आंगन में सब्जियां उगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. शहरों से लेकर गांवों तक लोग अब खुद ही अपने किचन (Kitchen Gardening Tips) के लिए हरी-भरी सब्जियां उगाने लगे हैं. खासकर लौकी का पौधा तो किचन गार्डनिंग करने वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है. लेकिन सिर्फ बेल लगाना और उसमें पानी देना काफी नहीं होता. अगर आप चाहते हैं कि आपकी लौकी (Louki Ki Bel Kab Lagte Hain) की बेल लंबी-चौड़ी हो और खूब सारी भारी-भरकम लौकियां उसमें लगती रहें. तो, उसकी सही देखभाल और पोषण बहुत जरूरी है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि लौकी की बेल में फूल तो खूब आते हैं, लेकिन फल नहीं बनते या फिर लौकी (Louki Ki Bel Sukhne Lage To Kya Karen) बनती है तो वह छोटी रह जाती है. इसका सीधा मतलब है कि लौक की बेल को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल रहे. चलिए जानते हैं कि लौकी की बेल को तंदुरुस्त और फलदार बनाने के लिए क्या करना चाहिए.
गर्मियों की छुट्टियां मनाने बच्चों के साथ जा रहे हैं Hill Station, इन 13 चीजों को जरूर रखें अपने साथ
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
बेल की ऐसे करें देखभाल (Caring Tips for Green Gourd Bel)
1. खरपतवार और सूखे पत्ते हटाएंबेल किसी गमले में लगाई है तो उस गमले में उग आई घास-फूस को समय समय पर निकालते रहें. साथ ही, जो पत्ते सूख गए हैं या मुरझा गए हैं, उन्हें कैंची से काटकर अलग कर दें. इससे बेल स्वस्थ बनी रहेगी.
2. मिट्टी की गुड़ाई करें
मिट्टी को कभी-कभी खुरपी से हल्का-सा खोदना जरूरी होता है. इससे जड़ों को हवा मिलेगी, धूप अच्छी लगेगी और बेल की ग्रोथ तेज होगी.
ये 5 चीजें लौकी की बेल में जान फूंक देंगी
बाजार से मिलने वाली केमिकल वाली खाद के बजाय घरेलू और ऑर्गेनिक चीजें ज्यादा असरदार होती हैं. बागवानी के जानकार मानते हैं कि ये 5 नेचुरल इंग्रेडिएंट्स आपकी लौकी की बेल को गजब की ताकत दे सकते हैं:
1. वर्मीकम्पोस्टये एक ऑर्गेनिक खाद है जो बेल को जरूरी और माइक्रो न्यूट्रीएंट्स देती हैं. इससे बेल मजबूत और हरी भरी रहती है.
2. उबली हुई चायपत्तीइस्तेमाल की हुई और सूखाई गई चायपत्ती में नाइट्रोजन, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है जो पत्तों को हरा और चमकदार बनाता है.
3. नीम की खलीयह एक नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करता है. इससे बेल की जड़ें मजबूत होती हैं और कीड़े नहीं लगते.
4. लकड़ी की राखइसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और सल्फर जैसे तत्व होते हैं जो फलों की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं और मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाते हैं.
5. एप्सम सॉल्टये फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है और फल बनने की प्रक्रिया को तेज करता है.
खाद कैसे मिलाएं?
इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर मिट्टी में डालना सबसे अच्छा तरीका है. इस मिश्रण को हर 15 दिन में एक बार उपयोग करें:
• 2 मुट्ठी वर्मीकम्पोस्ट
• 2 चम्मच सूखी चायपत्ती
• 1 मुट्ठी नीम खली पाउडर
• 1 मुट्ठी लकड़ी की राख
• 1 चम्मच एप्सम सॉल्ट
इन्हें बेल की मिट्टी में अच्छे से मिलाएं और हल्की गुड़ाई कर दें. साथ ही पानी देना न भूलें.
मिलेंगी ढेर सारी लौकियां
अगर आप इन आसान और नेचुरल तरीकों को अपनाते हैं तो आपकी लौकी की बेल ना सिर्फ लंबे समय तक जीवित रहेगी, बल्कि भरपूर फल भी देगी. और सबसे अच्छी बात ये कि केमिकल फ्री, ताजा और सेहतमंद लौकी सीधा आपके आंगन से आपके किचन में आएगी. प्रस्तुति: रोहित कुमार
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं