विज्ञापन

रातभर करवटें बदलते हैं? सोने से पहले हथेली के इस पॉइंट को 2 मिनट दबाएं, जल्दी आ सकती है नींद

अगर रात को नींद नहीं आती तो Heart 7 या Shenmen प्रेशर पॉइंट को दबाने से रिलैक्स महसूस हो सकता है. जानिए यह पॉइंट कहां होता है और कैसे दबाएं.

रातभर करवटें बदलते हैं? सोने से पहले हथेली के इस पॉइंट को 2 मिनट दबाएं, जल्दी आ सकती है नींद
क्या हथेली का यह छोटा सा पॉइंट दिला सकता है सुकून भरी नींद? जानिए कैसे करें इस्तेमाल
NDTV

Sleeping Hacks: अगर रात को बिस्तर पर जाने के बाद भी घंटों नींद नहीं आती और दिमाग लगातार चलता रहता है, तो एक्यूप्रेशर का एक आसान तरीका आपकी मदद कर सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कलाई के पास मौजूद Heart 7 (Shenmen) प्रेशर पॉइंट को 1-2 मिनट दबाने से शरीर को रिलैक्स महसूस कराने और बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं यह पॉइंट कहां होता है और इसे सही तरीके से कैसे दबाया जाता है.

नींद के लिए कौन सा एक्यूप्रेशर पॉइंट दबाना चाहिए?

Heart 7 (Shenmen) पॉइंट कहां होता है?

एक्यूप्रेशर के जानकरों  के मुताबिक, इस पॉइंट को हार्ट 7 (Heart 7) या शेनमेन (Shenmen) पॉइंट कहा जाता है. यह कलाई की सिलवट के पास, हथेली की तरफ छोटी उंगली के ठीक नीचे मौजूद होता है. माना जाता है कि इस पॉइंट पर हल्का दबाव देने से तनाव कम करने और शरीर को शांत महसूस कराने में मदद मिल सकती है.

सोने से पहले इस पॉइंट को कैसे दबाएं?

सोने से पहले इस पॉइंट पर अंगूठे से हल्का दबाव डालें और करीब एक से दो मिनट तक गोलाकार तरीके से मसाज करें. इसके बाद यही प्रक्रिया दूसरे हाथ पर भी दोहराई जा सकती है. ध्यान रखें कि दबाव बहुत ज्यादा न हो और अगर दर्द महसूस हो तो तुरंत रोक दें.

क्या यह अनिद्रा का इलाज है?

ऐसा जरूरी नहीं है. एक्यूप्रेशर कुछ लोगों को रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे अनिद्रा का इलाज नहीं माना जाता. अगर कई हफ्तों से नींद नहीं आ रही है, रात में बार-बार नींद टूटती है या दिनभर थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

नींद नहीं आती? सोने से पहले हथेली के इस Heart 7 पॉइंट को 2 मिनट दबाएं 

अच्छी नींद के लिए और क्या करें?

सिर्फ एक्यूप्रेशर ही नहीं, बल्कि अच्छी नींद के लिए रोज एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाना, सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन से दूरी रखना, शाम के बाद चाय-कॉफी कम पीना और बेडरूम का माहौल शांत रखना भी उतना ही जरूरी माना जाता है.

अगर इन आदतों के साथ एक्यूप्रेशर को भी अपनाया जाए, तो कई लोगों को बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है.

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल 

नींद के लिए Heart 7 पॉइंट कहां होता है?
कलाई की सिलवट के पास, छोटी उंगली के नीचे हथेली की तरफ यह पॉइंट मौजूद माना जाता है.

Heart 7 पॉइंट को कितनी देर दबाना चाहिए?
आमतौर पर 1-2 मिनट तक हल्के दबाव के साथ मसाज की जा सकती है.

क्या एक्यूप्रेशर से अनिद्रा ठीक हो जाती है?
नहीं, इसे अनिद्रा का इलाज नहीं माना जाता. लगातार समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

नींद बेहतर करने के लिए और क्या करें?
नियमित सोने-जागने का समय, कम स्क्रीन टाइम और कैफीन कम लेना मददगार हो सकता है.

Also Read; 

आपकी हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन? डॉक्टर ने बताया आसान फॉर्मूला

45 दिन में 7 किलो कम! न डाइट, न भूखा रहना – बस ये 5 आदतें बदलते ही बदल गई बॉडी

डाइट पर हो? ट्राई करो ये 5 यम्मी लो कैलोरी ब्रेकफास्ट, वजन भी घटेगा और एनर्जी भी मिलेगी

AIIMS की रिसर्च, लाइफस्‍टाइल का ये बदलाव और योग दूर करेगा औरतों की ये गंभीर समस्‍या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sleep Tips, Sleeping Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com